घर में मौजूद चीजों से करें स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज
स्वास्थ्य के लिए किचन में छिपे उपचार

(हेल्थ कार्नर) :- साधारण सर्दी-जुकाम से लेकर हृदय और रक्तचाप की समस्याओं का उपचार आपके किचन में मौजूद सामग्रियों से किया जा सकता है। यदि आप इन सामग्रियों के गुणों और उपयोग के बारे में सही जानकारी रखते हैं, तो कई बीमारियों का घरेलू उपचार संभव है।
इनसे सजाएं सेहत का बगीचा
करी पत्ता
इस पौधे के पत्ते आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। ये पाचन में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। जलने पर करी पत्ते का रस लगाने से लाभ होता है।
लेमन ग्रास
नींबू की पत्तियों को गर्म पानी में उबालकर पीने से माइग्रेन, सर्दी और जुकाम में राहत मिलती है। इसे चाय में मिलाकर भी पिया जा सकता है।
टमाटर
इसमें मौजूद लाइकोपेन कैंसर के रोगियों के लिए लाभकारी होता है।

अश्वगंधा
त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार में सहायक है। इसके पत्तों का लेप त्वचा के रोगों को ठीक करता है।
एलोवेरा
खांसी, मुंहासे, खून साफ करने और हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मददगार है। इसके रस का सेवन करें।
दालचीनी
यह एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है और दिमाग को सक्रिय रखती है। दालचीनी और शहद की चाय से कई रोगों का उपचार संभव है।
गाजर
इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। रोजाना सलाद के रूप में गाजर का सेवन करें।
पुदीना
यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है। सुबह के समय पुदीने के कुछ पत्ते चबाने से लाभ होता है।
अदरक
सर्दी-जुकाम और जोड़ों के दर्द में राहत देने में सहायक है। अदरक का रस तिल के तेल में मिलाकर गर्म करके जोड़ों पर लगाने से लाभ होता है।

अनानास
इसमें ब्रोमलेन एंजाइम होता है, जो मांसपेशियों के दर्द को ठीक करने में मदद करता है। रोजाना अनानास का जूस पीना फायदेमंद है।
तुलसी
सर्दी-जुकाम में राहत देने के साथ-साथ इसका तेज स्वाद तनाव को भी कम करता है। चाय में तुलसी का उपयोग करें।
लहसुन
यह रक्त और हृदय संबंधी बीमारियों के साथ कैंसर से बचाव में भी सहायक है। जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।
