जन्माष्टमी पर बनाएं 5 खास मिठाइयाँ

जन्माष्टमी का पर्व
जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिन कृष्ण भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और इसकी तैयारियाँ पहले से ही शुरू कर दी जाती हैं। घरों में झांकियाँ सजाई जाती हैं और भगवान कृष्ण को विभिन्न व्यंजनों और मिठाइयों का भोग अर्पित किया जाता है।
स्वादिष्ट मिठाइयों की रेसिपी
इस पावन अवसर पर भगवान के लिए मिठाइयाँ अपने हाथों से बनाना एक अच्छा विचार है। यहाँ हम आपके लिए कुछ सरल मिठाइयों की रेसिपी प्रस्तुत कर रहे हैं।
माखन मिश्री
माखन मिश्री जन्माष्टमी का एक पारंपरिक भोग है। कहा जाता है कि बाल गोपाल को माखन और मिश्री बहुत पसंद थी। इसे बनाने के लिए ताजा सफेद माखन और मिश्री के छोटे दाने लें। एक कटोरी में माखन और मिश्री मिलाकर भगवान को भोग लगाएं। यह लड्डू गोपाल को बहुत पसंद आएगा।
नारियल का लड्डू
नारियल का लड्डू स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला प्रसाद है। इसे बनाने के लिए कसा हुआ ताजा या सूखा नारियल, कंडेंस्ड मिल्क और काजू, बादाम या पिस्ता लें। एक पैन में नारियल और कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसे ठंडा करके छोटे लड्डू बनाएं और मेवे से सजाएं।
मखाना पायसम
व्रत के दिनों में मखाना खीर एक बेहतरीन मिठाई होती है। इसे मखाना, दूध, शक्कर, घी, इलायची पाउडर और कटे मेवे से बनाया जाता है। मखानों को घी में हल्का भूनकर मोटा-मोटा पीस लें। दूध उबालें और उसमें मखाना डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब यह गाढ़ा हो जाए, तो शक्कर और इलायची डालकर पकाएं। ऊपर से मेवे डालकर भोग लगाएं।
पंजीरी
पंजीरी जन्माष्टमी के भोग में खासतौर पर बनाई जाती है। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए गेहूं का आटा, घी, बूरा या पिसी शक्कर, मेवे और सूखे नारियल का उपयोग किया जाता है। कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। फिर बूरा, कटे मेवे और नारियल मिलाएं। ठंडा होने पर भोग लगाएं।
पेड़ा
पेड़ा भी जन्माष्टमी पर विशेष रूप से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए मावा (खोया), बूरा या पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर की आवश्यकता होती है। मावा को कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। ठंडा होने पर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। छोटे-छोटे पेड़े बनाकर केसर से सजाएं।