Newzfatafatlogo

झारखंड में काजू की अद्भुत सस्ती कीमतें

झारखंड के जामताड़ा में काजू की कीमतें अन्य स्थानों की तुलना में बेहद सस्ती हैं। यहां के काजू बगीचे में काम करने वाले लोग इन्हें अपने राज्यों में महंगे दामों पर बेचते हैं। जानें इस क्षेत्र के काजू के बारे में और कैसे आप सस्ते दामों पर इन्हें खरीद सकते हैं।
 | 
झारखंड में काजू की अद्भुत सस्ती कीमतें

काजू की सस्ती कीमतें झारखंड के जामताड़ा में

हेल्थ कार्नर :- दुनिया भर में काजू के शौकीनों की कमी नहीं है। हालांकि, जब काजू की कीमतों की बात आती है, तो कई लोग इन्हें खरीदने से हिचकिचाते हैं। लेकिन आज हम आपको भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में बताएंगे, जहां काजू बेहद सस्ते मिलते हैं।



झारखंड के जामताड़ा में काजू की कीमतें काफी कम हैं। हालांकि, जब कोई व्यक्ति वहां से काजू लेकर जाता है और उसे अन्य स्थानों पर बेचता है, तो उसकी कीमत काफी बढ़ जाती है। यदि आप जामताड़ा से काजू खरीदते हैं, तो आपको बहुत ही सस्ती दरों पर मिल सकते हैं। यह माना जाता है कि आप अपने राज्य में काजू की कीमत पर जामताड़ा से कई किलो काजू खरीद सकते हैं।


जामताड़ा के नाला क्षेत्र में काजू के लिए 50 एकड़ का बगीचा है, जहां कई लोग काम करने आते हैं। वहीं से कुछ लोग काजू लेकर अपने राज्यों में महंगे दामों पर बेचते हैं। यह बगीचा कृपानंद झा का है, जिन्हें काजू खाने का बहुत शौक था, इसलिए उन्होंने 50 एकड़ में काजू का बगीचा लगाया।