Newzfatafatlogo

दही ग्रेवी बनाने की आसान विधि

क्या आपके पास सब्जियां नहीं हैं? दही ग्रेवी एक बेहतरीन विकल्प है। यह रेसिपी न केवल बनाने में आसान है, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट है। जानें इसे बनाने की सरल विधि और इसे गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ परोसें।
 | 
दही ग्रेवी बनाने की आसान विधि

दही ग्रेवी की रेसिपी

हेल्थ कार्नर: कभी-कभी घर में सब्जियों की कमी हो जाती है, ऐसे में क्या करना चाहिए? आज हम आपको एक सरल उपाय बताएंगे। आप दही ग्रेवी बना सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश और बिहार में बहुत लोकप्रिय है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।



सामग्री:


फिटा हुआ दही: 2 कप


नमक: स्वादानुसार


मिर्च पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच


हल्दी पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच


प्याज: 1 बड़ा


चीनी: 1/2 छोटा चम्मच


तेल: 1 बड़ा चम्मच


विधि:


सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें। फिर इसमें प्याज डालकर उसे गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद नमक, मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर कुछ देर भूनें ताकि हल्दी अच्छी तरह पक जाए। अब इसमें फिटा हुआ दही डालें और तुरंत गैस बंद कर दें, अन्यथा दही फट सकता है। अंत में चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।


आपकी दही ग्रेवी तैयार है। इसे गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ परोसें।