दिल्ली में गर्मी से राहत के लिए 5 बेहतरीन ड्रिंक्स

दिल्ली में गर्मी का अलर्ट
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप: हाल के दिनों में दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर जारी रहेगा। हीटवेव्स का स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 42 डिग्री से अधिक तापमान से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, आपको अपनी डाइट में तरल पदार्थ और ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए, जो गर्मी से बचाने में मदद करें। यहां हम कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखने में सहायक होंगे।
इन 5 सुपर ड्रिंक्स से बॉडी रहेगी ठंडी
1. नारियल पानी
यह ड्रिंक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर है और गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को रोकता है। नारियल पानी में विटामिन, मिनरल्स और अन्य आवश्यक न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो गर्मी के तनाव को कम करते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। रोजाना एक नारियल पानी पीने से आपके शरीर का पीएच बैलेंस बना रहेगा।
2. छाछ
गर्मियों में छाछ एक बेहतरीन ड्रिंक मानी जाती है। यह शरीर को ठंडा रखने, मेटाबॉलिज्म को सुधारने और आंतों की सफाई में मदद करती है। गर्मियों में गैस, अपच और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए आप छाछ में भुना हुआ जीरा, सेंधा नमक और पुदीने के पत्ते मिलाकर पी सकते हैं।
3. बेल का शरबत
बेल का फल गर्मियों में मिलता है और यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। यह ड्रिंक पाचन में सुधार करता है और कब्ज तथा एसिडिटी में भी फायदेमंद होता है।
4. सौंफ का पानी
सौंफ का पानी कूलिंग एजेंट से भरपूर होता है। इसे रोज सुबह खाली पेट पीने से पेट की जलन में राहत मिलती है। रात को एक चम्मच सौंफ को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे पी लें। यदि आपको पित्त बढ़ने की समस्या है, तो सौंफ और मिश्री का पाउडर बनाकर रखें और इसे एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं।
5. नींबू का शरबत
नींबू का शरबत लू से बचाने में मदद करता है। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। गर्मियों में इसे रोजाना पीने से पाचन सही रहता है और यह ऊर्जा स्तर को भी बढ़ाता है।