दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा: नई शर्तें और पात्रता

दिल्ली की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा
दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा: दिल्ली की महिलाओं के लिए बसों में यात्रा करने की सुविधा को लेकर सरकार ने नई जानकारी साझा की है। नई सरकार ने इस सेवा के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं। महिलाएं और ट्रांजेंडर अब बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ आवश्यक शर्तें भी हैं। पहले जहां सभी महिलाएं इस सेवा का लाभ उठा सकती थीं, वहीं अब केवल कुछ विशेष महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा, क्योंकि नई सरकार ने योजना के नियमों में बदलाव किया है।
नई शर्तें क्या हैं?
दिल्ली में नई सरकार के गठन के साथ ही कई सरकारी योजनाओं में बदलाव की खबरें आ रही हैं। फ्री बस सेवा के संबंध में कहा गया है कि अब केवल वे महिलाएं जो दिल्ली की निवासी हैं, फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकेंगी। इसके लिए उन्हें सहेली स्मार्ट कार्ड की आवश्यकता होगी। इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि महिला दिल्ली की निवासी होनी चाहिए, जिसके पास दिल्ली की वोटर आईडी, राशन कार्ड या बिजली का बिल होना चाहिए।
उम्र की सीमा
महिलाओं की उम्र 12 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस उम्र के ऊपर की महिलाएं, सीनियर महिलाएं और ट्रांजेंडर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहले किसी भी राज्य की निवासी महिला, जो दिल्ली में रहती थी, उसे भी लाभ मिलता था, लेकिन अब यह सुविधा केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए ही है।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि जिन महिलाओं को इस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा, क्या उनके किराए में कोई छूट दी जाएगी। सरकार जल्द ही इस पर अपना निर्णय स्पष्ट करेगी।