पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय

महिलाओं के लिए पीरियड्स के दर्द से राहत
महिलाओं के लिए पीरियड्स के दिन अक्सर बहुत कठिन होते हैं। हर महीने महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स का दर्द हर महिला के लिए अलग-अलग अनुभव होता है। यह दर्द केवल पेट में ही नहीं, बल्कि पीठ और पैरों में भी महसूस होता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जो आपके पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
1) पपीता
पपीता पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है और पीरियड्स के दौरान इसके सेवन से दर्द में भी राहत मिलती है।
2) तुलसी के पत्ते
यदि कोई महिला पीरियड्स के दौरान अत्यधिक दर्द महसूस कर रही है, तो चाय में तुलसी के पत्ते डालकर पीने से काफी आराम मिलता है।
3) अदरक
पीरियड्स के दौरान अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अदरक के छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर उसका सेवन करने से दर्द में राहत मिलती है।