पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय

महिलाओं के लिए पीरियड्स के दर्द से राहत
महिलाओं के लिए पीरियड्स के दिन अक्सर कठिनाई भरे होते हैं। हर महीने महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान दर्द की तीव्रता हर महिला के लिए भिन्न होती है। यह दर्द केवल पेट में ही नहीं, बल्कि पीठ और पैरों में भी महसूस होता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
1) पपीता: पपीता पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होता है और इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान दर्द में भी राहत मिलती है।
2) तुलसी के पत्ते: यदि किसी को पीरियड्स में अधिक दर्द हो रहा है, तो चाय में तुलसी के पत्ते डालकर पीने से काफी आराम मिलता है।
3) अदरक: पीरियड्स के दौरान अदरक का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अदरक के छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर उसका सेवन करने से दर्द में राहत मिलती है।