पेट साफ करने के घरेलू उपाय: कब्ज से राहत पाने के सरल तरीके

पेट साफ करने के उपाय
पेट साफ करने के उपाय: सुबह-सुबह पेट साफ न होना एक सामान्य लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है। जब दिन की शुरुआत भारीपन, गैस या चिड़चिड़ाहट से होती है, तो यह पूरे दिन को प्रभावित कर सकती है। यह समस्या अक्सर खराब जीवनशैली, खानपान में गड़बड़ी और पानी की कमी से जुड़ी होती है। अच्छी बात यह है कि रात को सोने से पहले कुछ सरल घरेलू उपायों को अपनाकर इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कब्ज, जिसे कॉन्स्टिपेशन भी कहा जाता है, एक ऐसा विकार है जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज करने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके मुख्य कारणों में अनियमित भोजन, तली-भुनी चीजों का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मानसिक तनाव और पानी की कमी शामिल हैं।
कब्ज से राहत देने वाले घरेलू उपाय
घरेलू उपाय जो देंगे कब्ज से राहत
आयुर्वेद और घरेलू चिकित्सा में कई ऐसे उपाय हैं, जो पाचन तंत्र को सक्रिय करके आंतों की सफाई में मदद करते हैं। इनमें से एक प्रभावी उपाय है गुनगुना नींबू पानी। रात को सोने से पहले एक गिलास हल्का गर्म पानी लें, उसमें आधा नींबू निचोड़ें और थोड़ा शहद या नमक मिलाएं। यह मिश्रण न केवल पेट को साफ करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है।
त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण भी कब्ज के लिए एक प्रभावी उपाय है। रात को एक से दो चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। त्रिफला तीन फलों से बना होता है और यह आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करता है।
इसबगोल की भूसी
इसबगोल की भूसी
यदि किसी को रोजाना मल त्याग में कठिनाई हो रही है, तो इसबगोल की भूसी एक असरदार विकल्प है। एक गिलास दूध या गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से मल मुलायम हो जाता है और पेट आसानी से साफ हो जाता है।
अजवाइन-सौंफ का पानी
अजवाइन-सौंफ का पानी
पेट की गैस और अपच में राहत देने वाला अजवाइन-सौंफ का पानी भी रात के समय लाभकारी होता है। एक गिलास पानी में अजवाइन और सौंफ को उबालकर पीने से पेट हल्का रहता है और गैस की समस्या दूर होती है।
गर्म दूध में देसी घी
गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी
यदि आप देसी उपाय अपनाना चाहते हैं, तो गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीना भी बेहद फायदेमंद होता है। यह आंतों को चिकनाई देता है और कब्ज को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल में सुधार
लाइफस्टाइल सुधारना भी जरूरी
घरेलू उपायों के साथ-साथ जीवनशैली में बदलाव भी आवश्यक है। फाइबर युक्त भोजन जैसे पपीता, ओट्स, पालक, गाजर और अमरूद का सेवन कब्ज को कम करता है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए और रोजाना 30 मिनट की सैर या हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान भी पाचन में मददगार होते हैं।