प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय
डेंगू और मलेरिया में प्लेटलेट्स की कमी
न्यूज मीडिया :- डेंगू, मलेरिया, और चिकनगुनिया जैसे बुखारों में रोगियों के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या घट जाती है। इसके परिणामस्वरूप कंपकपी, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान, उल्टी, और खून की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि, आयुर्वेद में कुछ प्रभावशाली औषधियों का उल्लेख किया गया है, जिनका सेवन करने से प्लेटलेट्स की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है। आइए, इन उपायों के बारे में जानते हैं।
1. डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया के दौरान प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए रोगी को प्रतिदिन गिलोय का सत्व या गिलोय के पत्तों का रस देना चाहिए। इससे प्लेटलेट्स की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है और बुखार भी जल्दी कम होता है।
2. अनार का जूस या अनार का नियमित सेवन करने से प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि होती है, साथ ही खून में मौजूद अशुद्धियाँ भी दूर होती हैं और नया खून बनता है।
3. डेंगू या मलेरिया से प्रभावित रोगियों को पपीते के पत्तों का ताजा रस पीने से प्लेटलेट्स की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि होती है। पपीते के पत्तों के रस में शहद मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।
