फ्रिज में गुंधा हुआ आटा रखने के नुकसान
क्या आप जानते हैं कि गुंधा हुआ आटा फ्रिज में रखने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है? इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ऐसा करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं, जैसे फफूंदी लगना और पोषक तत्वों का खत्म होना। जानें इन खतरों से बचने के उपाय और सुरक्षित तरीके से आटे का उपयोग कैसे करें।
Oct 14, 2025, 15:28 IST
| गुंधे हुए आटे को फ्रिज में रखने के खतरे
हेल्थ कार्नर :- हम सभी आटे की रोटियां बनाते हैं। लेकिन कभी-कभी आपने देखा होगा कि जब हमारे घर में आटा अधिक गुंदा जाता है, तो हम उसे फ्रिज में रख देते हैं ताकि अगले दिन उपयोग कर सकें। आज हम आपको इस आदत के कुछ नुकसान बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपने शायद सोचा भी नहीं होगा।
गुंधा हुआ आटा यदि फ्रिज में रखा जाए, तो उसमें फफूंदी लगने की संभावना होती है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।
- यदि फ्रिज में रखा आटा थोड़ा भी खट्टा हो जाए, तो उसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- फ्रीज में लंबे समय तक गुंधा हुआ आटा रखने से उसके सभी पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं।