मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेदिक उपायों से बनाएं मस्कुलर बॉडी
आजकल के युवाओं में मस्कुलर बॉडी बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई अपनी बॉडी को बेहतर बनाने में जुटा है, लेकिन कई लोगों को इस प्रक्रिया में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मेहनत करने के बावजूद मस्कुलर बॉडी नहीं बन पाती। कुछ लोग बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर और अन्य सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। केवल व्यायाम से ही मस्कुलर बॉडी नहीं बनाई जा सकती।
मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए व्यायाम के साथ-साथ शरीर को आवश्यक विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स की भी आवश्यकता होती है। आज हम कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में चर्चा करेंगे, जिनका सेवन करने से आपकी बॉडी मस्कुलर बन सकती है और थकान व कमजोरी भी दूर हो सकती है।
1. अश्वगंधा चूर्ण का सेवन मस्कुलर बॉडी बनाने में सहायक होता है। इसमें शरीर को ताकतवर और फुर्तीला बनाने वाले गुण होते हैं। रोजाना एक गिलास दूध में आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर पीना चाहिए। यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
2. शतावरी शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद करती है। रोजाना शतावरी चूर्ण का आधा चम्मच गाय के दूध के साथ लेने से शरीर मजबूत और सुडौल बनता है।
3. शिलाजीत शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के साथ-साथ बॉडी के उभार को निखारता है। सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। यह शरीर को फुर्तीला और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
4. मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए दूध के साथ केला या चीकू का सेवन करें। इससे शरीर को आवश्यक विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, कैल्शियम, फाइबर और अन्य मिनरल्स मिलते हैं।
5. दूध में अखरोट, बादाम और पिस्ता मिलाकर शेक बनाकर पीने से बॉडी को आवश्यक विटामिन, मिनरल्स और फैट मिलते हैं। इसके अलावा, काजू, किशमिश, मुनक्का, पिस्ता, अखरोट, मूंगफली, खजूर, छुहारे आदि ड्राई फ्रूट्स का सेवन नियमित रूप से करें।
6. प्रतिदिन डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, पनीर, मख्खन, मलाई, घी, अंडा आदि का सेवन करें। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, वसा, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट और कई आवश्यक मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं।