(हेल्थ कार्नर) :- शरीर के विभिन्न हिस्सों में मस्से निकलना न केवल असहज होता है, बल्कि यह देखने में भी भद्दे लगते हैं। गर्दन, हाथ, पीठ और बगल में ये मस्से हो सकते हैं, और कभी-कभी ये चेहरे पर भी दिखाई देते हैं। यदि आप भी इनसे परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों का सहारा लेकर आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से उपाय फायदेमंद हो सकते हैं।
प्याज का रस: प्याज का रस मस्सों को हटाने में बहुत प्रभावी होता है। इसे घिसकर या मिक्सी में पीसकर रस निकालें और रोजाना मस्से पर लगाएं। कुछ दिनों में मस्सा सूखकर गिर जाएगा।
आलू: आलू का रस भी एक अच्छा उपाय है। आलू के टुकड़े को मस्से पर रगड़ने से 3-4 दिन में मस्सा गिरने लगेगा।
अलसी के बीज: अलसी के बीजों को पीसकर, अलसी का तेल और शहद मिलाकर मस्सों पर लगाएं। 4-5 दिन में असर दिखने लगेगा।
लहसुन: लहसुन की कली को छीलकर मस्से पर रगड़ें। इससे मस्से जल्दी सूखने लगेंगे।
बरगद के पत्ते: बरगद के पत्तों का रस निकालकर लगाने से मस्से के आसपास की त्वचा मुलायम हो जाती है और मस्से झड़ जाते हैं।
