वजन कम करने के लिए प्रभावी घरेलू उपाय

मोटापे से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
मोटापा एक सामान्य समस्या बन चुका है. आजकल कोई भी व्यक्ति इस समस्या से ग्रसित नहीं होना चाहता। मोटापा कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इस लेख में, हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
इन उपायों को अपनाकर आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं :-
सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से मेटाबोलिज्म तेज होता है और फैट जल्दी बर्न होता है।
अदरक को दो टुकड़ों में काटकर एक कप पानी में 10 मिनट तक उबालें। उबालने के बाद अदरक के टुकड़े हटा दें और इसे चाय की तरह पिएं, इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।
एलोवेरा मेटाबोलिज्म को सही रखता है और शरीर में फैट्स को जमा नहीं होने देता। इसके लिए दो चम्मच एलोवेरा जूस में एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर इसे गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। सेवन के 60 मिनट बाद कुछ खाएं।
पुदीने और धनिये के पत्तों को पीसकर उसमें नमक और नींबू मिलाकर चटनी बनाएं और भोजन के साथ इसका सेवन करें। पुदीने से मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और फैट जल्दी बर्न होता है।
रात में 6 से 8 बादाम भिगोकर सुबह छीलकर खाएं। बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो चर्बी कम करने में सहायक है।