वजन कम करने के लिए प्रभावी डाइट टिप्स
वजन घटाने के लिए उपयोगी सुझाव

(हेल्थ कार्नर) :- आजकल मोटापे से लड़ाई में आधी दुनिया जुटी हुई है। वजन कम करने के लिए हम आपके लिए कुछ उपयोगी सुझाव लेकर आए हैं। बस आपको इन पर ध्यान देना होगा:

1. सुबह उठते ही – पानी पिएं, कोशिश करें कि कम से कम दो गिलास और अधिकतम एक लीटर पानी पिएं। यदि पानी हल्का गुनगुना हो तो बेहतर है, अन्यथा सामान्य तापमान का भी ठीक है।
2. नाश्ता – ओट्स बनाएं, लेकिन इंस्टेंट ओट्स का उपयोग न करें। साधारण ओट्स का पैकेट लें और उसमें प्याज, लहसुन, दालचीनी और थोड़ी मंगरैल (कलौंजी) डालें। इसके अलावा, मौसम के अनुसार सब्जियां भी डालें, विशेषकर ब्रोकली।
3. कभी-कभी नाश्ते में दही के साथ उबला आलू भी ले सकती हैं। इसमें हरा धनिया डालना न भूलें।
4. पांच से दस बादाम के साथ कॉफी, ग्रीन टी या अदरक, तुलसी, दालचीनी, इलायची की चाय लें, लेकिन इसमें चीनी की जगह शुगर फ्री का उपयोग करें।
5. लंच में एक कटोरी ब्राउन राइस, सलाद, दाल और मल्टी ग्रेन आटे की एक या दो रोटी शामिल करें।
6. शाम की चाय के साथ कोई वेज सूप या भुने चने लें, या कॉफी या ग्रीन टी। चाहें तो स्प्राउट्स भी ले सकती हैं।
7. रात के खाने में एक कटोरा वेज सूप, एक कटोरा सलाद, या एक बड़ा कटोरा पपीता या सब्जियां लें, जिसमें लहसुन और प्याज जरूर हों।
सोने से पहले – एक बड़े कप गर्म पानी में मंगरैल (कलौंजी) के दाने पीसकर चौथाई चम्मच से थोड़ी कम मात्रा में मिलाएं। इसे चाय की तरह सिप करके पिएं। पानी गर्म होना चाहिए। यदि आप बीज का उपयोग नहीं करना चाहतीं, तो साधारण पानी पिएं, लेकिन पानी पीना न भूलें। मंगरैल वजन कम करने का एक सस्ता और प्रभावी उपाय है।
वजन घटाने के नुस्खे:
– सुबह उठने के आधे घंटे के भीतर नाश्ता करना न भूलें। और सूरज ढलने के बाद कार्बोहाइड्रेट का सेवन बिल्कुल न करें या बहुत कम करें।
– बादाम में अच्छे फैट होते हैं, उन्हें जरूर शामिल करें। सलाद पर थोड़ा एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल डालना फायदेमंद रहेगा। ध्यान रखें कि आपको अच्छे किस्म का फैट लेना है।
– दिन में 10 से 12 गिलास पानी पीना आवश्यक है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। बीच में कभी-कभी छाछ या मट्ठा भी ले सकती हैं।
– नींबू आपका सबसे बड़ा साथी है। जब भी मौका मिले, नींबू पानी पिएं। सेब का सिरका, नींबू, मंगरैल, मौसमी, चिकन ब्रेस्ट, सूप, ब्रोकली, बादाम, मछली जैसे खाद्य पदार्थ वजन कम करने में मदद करते हैं।
