सांप काटने पर तुरंत क्या करें: जान बचाने के उपाय

सांप काटने पर घबराने की जरूरत नहीं
हमारे देश भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में विभिन्न प्रकार के सांप पाए जाते हैं। इनमें से कुछ सांप जहरीले नहीं होते, जबकि कुछ इतने जहरीले होते हैं कि काटने पर इंसान की जान जा सकती है। यदि आपको सांप काट ले, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। सही समय पर उपाय करने से आप अपनी जान बचा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सांप काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए, जिससे आपके बचने की संभावना 99% तक बढ़ सकती है।
1) सांप काटने पर अधिकांश लोग घबरा जाते हैं, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि घबराने से हार्टबीट तेज हो जाती है, जिससे जहर शरीर में तेजी से फैलता है। इससे आपकी जान को खतरा हो सकता है।
2) तुरंत काटे हुए स्थान के ऊपर और नीचे किसी रस्सी से बांध दें। इससे जहर शरीर में फैलने से रोका जा सकेगा।
3) जिस स्थान पर सांप ने काटा है, वहां जहर अधिक होता है। इसलिए उस स्थान पर दबाव डालकर जहर निकालने की कोशिश करें।
4) यदि आपके शरीर का खून काला हो रहा है, तो यह संकेत है कि जहर तेजी से फैल रहा है। ऐसे में तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि आपकी जान बचाई जा सके।