स्वस्थ जीवन के लिए 10 प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय
आजकल, कई लोग विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण अस्वस्थ खानपान, अनियमित दिनचर्या और व्यायाम की कमी है। गंभीर बीमारियों जैसे टीबी, कैंसर, हृदय रोग, मोटापा, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, माइग्रेन, आंखों और कानों के रोग, डायबिटीज, और उच्च रक्तचाप का सामना करना पड़ता है। लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करके व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
1. रोजाना आंवला जूस, आंवला मुरब्बा या आंवला चूर्ण का सेवन करने से शरीर के सभी दोष दूर होते हैं। आंवला में विटामिन सी की प्रचुरता होती है, जो आंखों और बालों के लिए लाभकारी है।
2. एलोवेरा जूस या ताजा एलोवेरा का सेवन करने से वात, पित्त और कफ रोगों का नाश होता है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, जिससे झुर्रियां नहीं पड़तीं और त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
3. नीम के पत्ते अनेक गुणों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से त्वचा और दांतों की समस्याएं दूर होती हैं, और यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।
4. त्रिफला चूर्ण का नियमित सेवन 100 से अधिक रोगों से मुक्ति दिला सकता है। यह सभी प्रकार के वात, पित्त और कफ रोगों को समाप्त करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
5. अनारदाना या अनार का जूस हृदय को मजबूत बनाता है और धड़कनों को नियंत्रित रखता है।
6. प्रतिदिन शहद का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करते हैं।
7. नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
8. डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए लौकी और करेले की सब्जी या जूस का सेवन करना चाहिए। इससे रक्त में शुगर लेवल संतुलित रहता है।
9. मेथीदाना चूर्ण का एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने से जोड़ों और घुटनों के दर्द में राहत मिलती है।
10. शरीरिक थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए अश्वगंधा और शतावर चूर्ण को दूध के साथ मिलाकर पीना चाहिए। इससे थकान दूर होती है और नींद भी बेहतर आती है।