स्वस्थ रहने के लिए आदर्श डाइट प्लान

फिट रहने के लिए सही खानपान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार: खराब आहार कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि हम अपनी कुछ आदतों में बदलाव करें, तो बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति के लिए एक संतुलित डाइट प्लान कैसा होना चाहिए।
सुबह उठते ही 1-2 गिलास पानी पीना चाहिए, जिससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है।
सुबह 7 से 7:30 बजे के बीच एक कप कम चीनी या बिना चीनी की चाय के साथ दो हाई फाइबर बिस्किट का सेवन करें।
सुबह 9 बजे एक भारी नाश्ता होना चाहिए, जिसमें गेहूं का दलिया, ओट्स या एक रोटी शामिल हो। इसके साथ अंकुरित अनाज और एक गिलास बिना मलाई का दूध भी लें।
11:30 बजे एक मौसमी फल खाएं।
दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच लंच में सब्जी या दाल, 3 चपाती, दही या रायता और सलाद शामिल करें।
शाम 4 बजे एक कप ग्रीन टी या लेमन टी लें, साथ में रोस्टेड चने या बिस्किट का सेवन करें।
5:30 बजे एक फल, नारियल पानी, नींबू पानी या जूस लें।
रात 7:30 से 8:00 बजे के बीच रात का खाना खा लें, जिसमें हल्की सब्जी, 2 चपाती और सलाद शामिल हो।
रात 9:30 बजे एक गिलास दूध पिएं।
विशेषज्ञ की सलाह:
यह डाइट प्लान संतुलित है और इसे अपनाने से शरीर को आवश्यक कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फैट मिलते हैं, जिससे व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। कभी-कभी घर के खाने से बोरियत हो सकती है, ऐसे में आप हफ्ते में एक बार बाहर जाकर भी खा सकते हैं। लेकिन अगले दिन हल्का खाना, फल और तरल पदार्थों की अधिकता लें। यदि रात में भारी भोजन किया है, तो डिनर के बाद थोड़ी देर टहलें और अधिक से अधिक पानी पिएं।