ICAI CA सितंबर 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी: जानें महत्वपूर्ण तिथियाँ

ICAI CA सितंबर परीक्षा 2025 का टाइम-टेबल
ICAI CA September Exam 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 में आयोजित होने वाली सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का विस्तृत टाइम-टेबल जारी किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 3 सितंबर 2025 से शुरू होकर 22 सितंबर 2025 तक चलेंगी।
CA Final परीक्षा की तिथियाँ
ग्रुप I: 3, 6 और 8 सितंबर 2025
ग्रुप II: 10, 12 और 14 सितंबर 2025
CA Intermediate परीक्षा की तिथियाँ
ग्रुप I: 4, 7 और 9 सितंबर 2025
ग्रुप II: 11, 13 और 15 सितंबर 2025
CA Foundation परीक्षा की तिथियाँ
फाउंडेशन पेपर: 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे।
ICAI CA सितंबर परीक्षा 2025: परीक्षा का समय और अवधि
– सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी।
– फाउंडेशन पेपर 1 और 2: 3 घंटे की परीक्षा (2 बजे से 5 बजे तक)
– फाउंडेशन पेपर 3 और 4: 2 घंटे की परीक्षा (2 बजे से 4 बजे तक), इन पेपर्स के लिए कोई रीडिंग टाइम नहीं होगा।
– इंटरमीडिएट के सभी पेपर्स: 3 घंटे की परीक्षा (2 बजे से 5 बजे तक), जिसमें 15 मिनट का रीडिंग टाइम 1:45 बजे से मिलेगा।
– फाइनल कोर्स के पेपर 1 से 5: 3 घंटे की परीक्षा (2 बजे से 5 बजे तक), रीडिंग टाइम के साथ।
– फाइनल कोर्स का पेपर 6: 4 घंटे की परीक्षा (2 बजे से 6 बजे तक), रीडिंग टाइम मिलेगा।
ICAI CA सितंबर परीक्षा 2025: महत्वपूर्ण बातें
– 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को मिलाद-उन-नबी के कारण कोई परीक्षा नहीं होगी।
– यदि किसी अन्य दिन को बाद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।
– जिन पेपर्स में MCQ और डिस्क्रिप्टिव दोनों सेक्शन होते हैं, उनमें MCQ पेपर की सील दोपहर 2 बजे खोली जाएगी और इसके लिए कोई एडवांस रीडिंग टाइम नहीं दिया जाएगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें और परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दें।