सही ब्रा साइज जानने के लिए आसान तरीके
सही ब्रा साइज कैसे चुनें?
कई महिलाएं ब्रा खरीदते समय कुछ सामान्य गलतियाँ कर देती हैं। अक्सर, लड़कियाँ ब्रा के रंग, डिज़ाइन और पैटर्न पर ध्यान केंद्रित करती हैं, लेकिन फिटिंग के मामले में वे सही निर्णय नहीं ले पातीं। गलत साइज की ब्रा न केवल पैसे की बर्बादी होती है, बल्कि यह आपके आउटफिट के लुक को भी खराब कर देती है और दिनभर असहजता का अनुभव कराती है।
गलत ब्रा साइज के कारण पीठ और कंधों में दर्द, स्ट्रैप्स के गहरे निशान और घुटन जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। यदि आप हमेशा सही साइज को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। एक साधारण इंची टेप की मदद से आप अपने सही ब्रा साइज का पता लगा सकती हैं।
स्टेप 1- बैंड साइज कैसे मापें?
सबसे पहले, आपको अपने बैंड साइज को जानने की आवश्यकता है। इसके लिए, एक इंची टेप लें और इसे अपने स्तनों के ठीक नीचे लपेटें। टेप को उतना ही कसकर पकड़ें जितना आप अपनी ब्रा का बैंड चाहती हैं। जो संख्या आए, उसे सबसे करीबी पूर्णांक में बदलें। उदाहरण के लिए, यदि माप 24.6 इंच है, तो इसे 25 मानें।
यदि आपकी संख्या सम है, तो इसमें 4 इंच जोड़ें। यदि संख्या विषम है, तो इसमें 5 इंच जोड़ें। इन संख्याओं को जोड़कर जो संख्या प्राप्त होगी, वही आपका फाइनल बैंड साइज होगा।
स्टेप 2- कप साइज कैसे मापें?
अब, मापने वाली टेप को बस्ट के सबसे भरे हुए हिस्से के चारों ओर आराम से लपेटें। ध्यान रखें कि टेप न तो बहुत कसी हो और न ही ढीली। माप लेते समय टेप को सीधा रखें और उसमें कोई सिलवट या मोड़ न हो। यदि संख्या दशमलव में है, तो इसे सबसे नजदीकी पूर्णांक में बदलें, जैसे कि 34.5 इंच को 35 मानें।
स्टेप 3- फाइनल कप साइज पहचानें
कप साइज (जैसे A, B, C आदि) जानने के लिए, पहले अपने बस्ट और बैंड साइज का माप लें। फिर, बस्ट साइज में से बैंड साइज घटाएं। दोनों के बीच का अंतर आपके सही कप साइज को निर्धारित करेगा।
उदाहरण के लिए, यदि आपका बस्ट साइज 34 इंच है और बैंड साइज 32 इंच है, तो अंतर 2 इंच होगा। इसका मतलब है कि आपका सही साइज 34B है।
कप साइज चार्ट
सही ब्रा चुनने के लिए अपने शरीर के सही माप को जानना आवश्यक है। इससे आप दिनभर आरामदायक महसूस करेंगी।
बस्ट और बैंड का अंतर कप साइज
0 से 1 इंच AA कप
1 से 2 इंच A कप
2 से 3 इंच B कप
3 से 4 इंच C कप
4 से 5 इंच D कप
5 से 6 इंच DD या E कप
6 से 7 इंच DDD या F कप
7 से 8 इंच G कप
8 से 9 इंच H कप
