हर दिन बनें स्टाइलिश, पहनें लहरिया साड़ी के नए डिजाइन
साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए सही कलर कॉम्बिनेशन चुनना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी स्किन टोन का भी ध्यान रखना चाहिए।
रोजाना पहनने के लिए हम अक्सर हल्के वजन वाले फैब्रिक की साड़ियां पहनना पसंद करते हैं। वहीं, फैशन का दौर भी तेजी से बदल रहा है। ऐसे में भी साड़ी हमेशा ट्रेंड में रहती है। आमतौर पर साड़ियों में आपको कई डिजाइनर वैरायटी मिल जाएंगी।
डिजाइन की बात करें तो गर्मी के मौसम में वेव डिजाइन काफी लोकप्रिय है। इसलिए आज हम आपको लहरिया साड़ी के कुछ खास डिजाइन दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आप ऑफिस से लेकर घर तक पहन सकती हैं। साथ ही हम आपको इन साड़ियों को स्टाइल करने के आसान टिप्स भी बताएंगे-
ओम्ब्रे शेड लहरिया साड़ी
ओम्ब्रे शेड इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसमें आपको एक ही साड़ी किन्हीं दो कलर ऑप्शन में मिलेगी। ज्यादातर गुलाबी-बैंगनी, पीला-लाल, लाल-हरा, हरा-पीला, गुलाबी-नीला जैसे रंग सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आप इस तरह के लुक में सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

मल्टी शेड लहेरिया साड़ी
मल्टी-शेड बेहद खूबसूरत लुक देने में मदद करता है। इसमें आपको 3 से 4 अलग-अलग कलर की कॉन्ट्रास्टिंग साड़ी डिजाइन मिल जाएंगी। इस लुक के साथ मोती के आभूषणों को स्टाइल करने का प्रयास करें। आप ब्लाउज के लिए सफेद या कोई अन्य मैचिंग रंग चुन सकती हैं।

बॉर्डर वर्क लहेरिया साड़ी
इस तरह की बॉर्डर वर्क साड़ी आपको फैंसी लुक देने में मदद करेगी। बॉर्डर में आपको गोटा-पट्टी से लेकर चौड़े बॉर्डर लेस या एम्ब्रॉयडरी वर्क तक और भी कई डिजाइन मिल जाएंगे। इसके अलावा इस तरह की साड़ी में आपको कई कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। इस तरह के लुक में आप कानों में गोल्डन झुमकी पहन सकती हैं।
