किसानों के लिए फायदेमंद: मिट्टी की जांच करने वाली ‘धरती का डॉक्टर’ मशीन
धरती का डॉक्टर: मिट्टी की गुणवत्ता की जांच का नया तरीका
भारतीय मिट्टी अक्सर पोषक तत्वों की कमी का सामना करती है, और व्यापक मिट्टी परीक्षण की सुविधाएं भी सीमित हैं। इस समस्या का समाधान पेश करती है ‘धरती का डॉक्टर’ मशीन, जिसे पतंजलि संस्थान ने विकसित किया है। यह एक पोर्टेबल और किफायती मिट्टी परीक्षण किट है, जिसे DKD किट के नाम से जाना जाता है। यह मशीन केवल मिट्टी की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 12 विभिन्न मापदंडों पर मिट्टी का परीक्षण करती है, जिससे यह अपनी तरह की पहली मशीन बन जाती है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा प्रमाणित, यह मशीन किसानों को मिट्टी की उर्वरता के बारे में जानकारी देती है, जिससे वे अतिरिक्त खर्च से बच सकते हैं और बेहतर फसल प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस मशीन के विशेष फीचर्स और सुविधाएं।
‘धरती का डॉक्टर’ मशीन के विशेषताएँ
व्यापक मृदा विश्लेषण: यह मशीन मिट्टी के 12 मापदंडों का मूल्यांकन करके उसकी संरचना और गुणवत्ता का गहन विश्लेषण प्रदान करती है।
मोबाइल ऐप एकीकरण: यह मशीन मोबाइल एप्लिकेशन से जुड़कर किसानों को अपने फोन पर जांच के परिणाम देखने की सुविधा देती है।
यूजर फ्रेंडली इंटरफेस: विभिन्न तकनीकी स्तरों के किसानों के लिए इसका उपयोग करना आसान है।
पर्सनलाइज्ड सुझाव और फर्टिलाइजर कैल्कुलेटर: यह मशीन मिट्टी की जांच के आधार पर सुझाव देती है और फर्टिलाइजर कैल्कुलेटर का उपयोग करती है, जिससे कृषि पद्धतियों में सुधार होता है।
मिट्टी की सेहत की निगरानी: यह मशीन किसानों को मिट्टी की नियमित निगरानी में मदद करती है, जिससे किसी भी तत्व की कमी का पहले ही पता चल जाता है।
सटीक और विश्वसनीय परिणाम: उन्नत सेंटर और डिटेक्टर्स के कारण, इस मशीन से प्राप्त परिणाम सटीक और विश्वसनीय होते हैं।
समय की बचत: मिट्टी की जांच में अधिकतम 40 मिनट का समय लगता है, जिससे किसानों का कीमती समय बचता है।
उच्च सटीकता: मशीन का एक्यूरेसी रेट 95 से 96% है, जो मिट्टी प्रबंधन में मदद करता है।
कम लागत: यह प्रक्रिया पुराने लैब टेस्ट्स की तुलना में अधिक किफायती है।
मानव हस्तक्षेप कम: मशीन की जांच में मानव हस्तक्षेप न्यूनतम होता है, जिससे संसाधनों की बचत होती है।
स्वचालित परिणाम उत्पादन: एनालिसिस परिणाम स्वचालित रूप से उत्पन्न होते हैं, जिससे मानव त्रुटियों की संभावना कम होती है।
उत्पादकता में वृद्धि: तेज जांच से किसानों का समय बचता है, जिससे वे अन्य कृषि कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
कुशल संसाधन आवंटन: समय पर विश्लेषण के परिणाम उर्वरकों और कीटनाशकों के आवंटन को अनुकूलित करने में मदद करते हैं।
धरती का डॉक्टर मशीन द्वारा जांचे जाने वाले 12 तत्व
1. ऑर्गेनिक कार्बन (OC)
2. नाइट्रोजन
3. फॉस्फोरस
4. पौटेशियम
5. सल्फर
6. मैंग्नीज
7. बोरोन
8. आयरन
9. जिंक
10. कॉपर
11. इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी
12. सॉइल पीएच
किसानों के लिए ‘धरती का डॉक्टर’ मशीन खरीदने के फायदे
यह मशीन मिट्टी के पैरामीटर्स की जांच करती है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता और पोषक तत्वों की कमी का तुरंत पता लगाया जा सकता है। किसान अपने खेतों में ही मिट्टी की गुणवत्ता का आकलन कर सकते हैं। सही तत्वों की जांच करने के बाद कीटों और बीमारियों की संभावना कम होती है। यह मशीन उत्पादन की लागत को कम करती है और उत्पादकता को बढ़ाती है। विशेषकर उन क्षेत्रों में, जहां मिट्टी की जांच की सुविधा नहीं है, यह मशीन बेहद फायदेमंद साबित होती है। इसे किसान, पंचायत, कृषि डीलर, और अन्य एजेंसियां आसानी से उपयोग कर सकती हैं।
कैसे खरीदें ‘धरती का डॉक्टर’
‘धरती का डॉक्टर’ मशीन को पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट से खरीदा जा सकता है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है।
