धनतेरस 2025: शुभकामनाएं और संदेश जो आपके प्रियजनों को खुश करेंगे

धनतेरस का महत्व
धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्योहार कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर में आता है। इस वर्ष, धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग सोने, चांदी और पीतल के बर्तन खरीदते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे घर में समृद्धि और भाग्य आता है। इस खास अवसर पर लोग अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं भी देते हैं। यदि आप अपने प्रियजनों को धनतेरस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां कुछ संदेश और उद्धरण दिए गए हैं।
धनतेरस की शुभकामनाएं
1. धनतेरस पर हो सदा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद,
घर-आंगन रहे सुख-शांति से आबाद।
Happy Dhanteras 2025
2. धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाएं खुशियां अपार।
माता लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,
सभी कामना करें आपकी स्वीकार।
Happy Dhanteras 2025
3. धनतेरस का ये पावन त्यौहार,
आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार।
मां लक्ष्मी का हो सदा वास,
आपके घर में रहे सदा प्रकाश।
Happy Dhanteras 2025
4. प्रगति पर आपका कारोबार हो,
घर में सुख शांति का विस्तार हो।
हर संकट का नाश हो,
ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो।
Happy Dhanteras 2025
5. दीप जले हर कोने में,
रोशनी से रोशन हो हर दिन।
धनतेरस की शुभकामनाएं आपको,
खुशियों से भर जाए जीवन।
Happy Dhanteras 2025
6. दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार।
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार।
Happy Dhanteras 2025
7. आप के यहां धन की बरसात हो,
मां लक्ष्मी का निवास हो।
संकट का नाश हो,
सर पे उन्नति का ताज हो।
Happy Dhanteras 2025
8. मां लक्ष्मी का नूर आप पर बरसे,
हर कोई आपसे मिलने को तरसे।
भगवान आपको दे इतने पैसे,
कि आप चिल्लर पाने को तरसें।
Happy Dhanteras 2025
9. सफलता कदम चूमती रहे,
खुशी आसपास घूमती रहे।
यश इतना फैले की कस्तूरी शर्मा जाये,
लक्ष्मी की कृपया इतनी हो की बालाजी भी देखते रह जाये।
Happy Dhanteras 2025