कपिल शर्मा का नया कैफे: बॉलीवुड सितारों के फूड बिजनेस में कदम

कपिल शर्मा का कैफे
कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने हाल ही में कनाडा में अपना कैफे खोला है, जिससे वह अब एंटरटेनमेंट के साथ-साथ फूड इंडस्ट्री में भी कदम रख चुके हैं। उनके कैफे का इंटीरियर्स पिंक रंग में सजाया गया है, जिसमें सोफे, कटलरी और दीवारों की डिजाइनिंग शामिल है। गिन्नी ने इस कैफे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो इसके अनोखे डिजाइन के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं। फैंस को कपिल का यह नया अवतार बहुत पसंद आ रहा है।
गौरी खान का रेस्टोरेंट
गौरी खान, जो एक प्रसिद्ध इंटीरियर डिजाइनर हैं, ने मुंबई के बांद्रा में 'टोरी' नामक एक खूबसूरत रेस्टोरेंट खोला है। इस रेस्टोरेंट में एशियाई और लैटिन व्यंजनों का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। गौरी ने खुद इसके इंटीरियर्स को डिजाइन किया है, जो उनकी क्लास और स्टाइल को दर्शाता है। मेन्यू में शेफ स्टीफन गैडिट द्वारा तैयार किए गए विशेष व्यंजन जैसे सुशी, डिम सम और ट्रफल रेमन शामिल हैं।
आशा भोसले का रेस्टोरेंट चेन
प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने एक रेस्टोरेंट चेन की शुरुआत की है, जो पहले दुबई में खुला और अब यूके, कुवैत, कतर और बहरीन जैसे कई देशों में फैला है। यह रेस्टोरेंट पारंपरिक उत्तर भारतीय व्यंजनों को आधुनिक तरीके से पेश करता है, जिसमें दाल मखनी और तंदूरी चिकन जैसे खास डिश शामिल हैं।
सुनील शेट्टी का इटालियन रेस्टोरेंट
सुनील शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा में 'H2O' नामक एक रेस्टोरेंट खोला था, जो काफी लोकप्रिय हुआ। बाद में उन्होंने इसे बंद कर 'लिटिल इटली' नाम से नया रेस्टोरेंट खोला, जो इटालियन खाने के लिए जाना जाता है। यहां का मेन्यू खासतौर पर इटालियन स्वाद के प्रेमियों के लिए तैयार किया गया है।
धर्मेंद्र का शाकाहारी रेस्टोरेंट
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने हरियाणा के करनाल में 'ही-मैन' नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है, जहां शुद्ध शाकाहारी उत्तर भारतीय खाना परोसा जाता है। रेस्टोरेंट में धर्मेंद्र की फिल्मों के पोस्टर और तस्वीरें लगी हुई हैं, और यहां की सब्जियां रेस्टोरेंट के फार्म में उगाई जाती हैं।
शिल्पा शेट्टी का सीफूड रेस्टोरेंट
फिटनेस के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी मुंबई के बांद्रा में 'बैस्टियन' नामक सीफूड रेस्टोरेंट की सह-मालिक हैं। इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर्स शानदार है और यहां टेस्टी और हेल्दी खाना मिलता है। यह अपने कॉकटेल्स और स्वादिष्ट डिशेज के लिए बहुत प्रसिद्ध है।