क्रिसमस 2025: दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश और उद्धरण
क्रिसमस का जश्न
आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के जन्म का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाते हैं, क्रिसमस ट्री लगाते हैं और सांता क्लॉज के रूप में एक-दूसरे को उपहार देकर खुशियों का आदान-प्रदान करते हैं। यदि आप भी इस खास दिन अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां कुछ दिल को छू लेने वाले क्रिसमस 2025 के संदेश दिए गए हैं।
Merry Christmas 2025 Messages & Quotes
टिमटिमाते तारों की रोशनी,
खुशियों से भरी हर एक कहानी,
क्रिसमस लाए आपके जीवन में,
मुस्कान और नई रवानी।
Merry Christmas!
ना कार्ड, ना फूलों का साथ,
दिल से भेजी है बस यही बात,
आपके जीवन में खुशियां रहें,
क्रिसमस की ढेरों सौगात।
Merry Christmas!
सांता आपके घर आएं,
खुशियों की झोली भर जाएं,
प्यार और स्नेह का तोहफा लेकर,
हर ग़म को दूर भगाएं।
मेरी क्रिसमस!
घंटियों की मधुर सी धुन,
खुशियों से सजे हर एक पल,
क्रिसमस लाए आपके जीवन में,
सुकून, मुस्कान और उज्ज्वल कल।
मेरी क्रिसमस!
क्रिसमस का पावन त्योहार,
लाए खुशियां बेशुमार,
सांता खड़े हों आपके द्वार,
स्वीकार करें हमारी शुभकामनाएं बार-बार।
मेरी क्रिसमस!
आया है खुशियों का मौसम,
क्रिसमस का प्यारा सा आलम,
भूल जाएं सारे गिले-शिकवे,
प्यार से भर जाए हर एक मन।
मेरी क्रिसमस!
