डेराबस्सी में पुरानी करंसी की प्रदर्शनी का आयोजन
पुरानी करंसी का अनोखा संग्रह
- माधव के पास 100 से ज़्यादा देशों की करंसी का संग्रह
(Chandigarh News) डेराबस्सी। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने ग्रीन एस्टेट में पुराने नोटों और सिक्कों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। परिषद के जनरल सेक्रेटरी उपेश बंसल ने बताया कि 19 वर्षीय माधव जिंदल, जो 5 साल की उम्र से पुराने सिक्के और विभिन्न देशों के नोट इकट्ठा कर रहा है, ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। माधव का यह शौक बचपन से ही है।
उपेश बंसल ने कहा कि प्रदर्शनी में माधव द्वारा इकट्ठा किए गए लगभग 100 देशों के नोट और पुराने सिक्के शामिल थे, जिनमें 1818 का तांबे का सिक्का भी था, जो अंग्रेजों द्वारा जारी किया गया था। इस सिक्के में भगवान श्री राम का चित्र भी था।
माधव ने बताया कि उसके मामा का चंडीगढ़ में टूर एंड ट्रैवल का व्यवसाय है, जिससे उसे विभिन्न देशों की करेंसी इकट्ठा करने में मदद मिली। इसके अलावा, उसके दादा श्री सुखदेव जिंदल ने भी सिक्के इकट्ठा करने में उसकी मदद की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रधान बरखा राम, जनरल सेक्रेटरी उपेश बंसल, कैशियर अश्वनी शर्मा, महिला प्रमुख साधना संगर, पवन पम्मा, नितिन जिंदल, ऋषि जिंदल आदि उपस्थित थे।
