दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव, 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट

मौसम में बदलाव की चेतावनी
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
4 और 5 अक्टूबर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 5 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तूफान की संभावना है। इस दौरान कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 6 अक्टूबर को मौसम में बदलाव आएगा और सुबह से हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है, जो दिनभर जारी रह सकती है। तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
6 और 7 अक्टूबर का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 6 अक्टूबर को पूरे दिन अलग-अलग समय पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 6 और 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23-24 डिग्री तक रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी 90 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। 7 अक्टूबर को एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है।
8 और 9 अक्टूबर का मौसम
8 और 9 अक्टूबर से मौसम धीरे-धीरे साफ होना शुरू होगा। 8 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बदला रहेगा जबकि 9 अक्टूबर को मुख्य रूप से साफ मौसम की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से फसलों और पर्यावरण को लाभ होगा, लेकिन ट्रैफिक और आम जनजीवन पर असर भी पड़ सकता है।