शादी के दिन के लिए प्राकृतिक फेशियल टिप्स

शादी का दिन और खूबसूरती
ब्यूटी टिप्स: हर लड़की के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है, और इस दिन हर कोई चाहता है कि वह सबसे खूबसूरत और चमकदार दिखे। यदि आप पार्लर पर अधिक खर्च नहीं करना चाहतीं और घर पर ही ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो यह फेशियल रूटीन आपके लिए एकदम सही है। इसे सप्ताह में 2-3 बार अपनाकर आप प्राकृतिक चमक पा सकती हैं। आइए जानते हैं होममेड फेशियल बनाने के तरीकों के बारे में, जिससे आप शादी में सबसे सुंदर दिख सकती हैं।
कच्चे दूध से सफाई
कच्चा दूध एक प्राकृतिक क्लींजर है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करता है। कॉटन बॉल को दूध में भिगोकर चेहरे पर लगाएं और 5-7 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे मृत त्वचा, धूल और गंदगी साफ हो जाती है और त्वचा कोमल और साफ दिखती है।
एक्सफोलिएशन
इस एक्सफोलिएट को बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कौन-सी चीजें चाहिए:
- 1 चम्मच चावल का पाउडर
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- चुटकीभर कॉफी
- 3-4 बूंदें नींबू का रस
इन सामग्रियों को मिलाकर चेहरे पर 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 10 मिनट छोड़ दें। गुनगुने पानी से धोने के बाद त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार लगती है।
फेस मास्क
यह फेस मास्क बनाना बेहद सरल है। इसके लिए आपको केवल तीन चीजों की आवश्यकता होगी:
- 1 चम्मच चंदन पाउडर
- कुछ बूंदें नींबू का रस
- थोड़ा सा दूध
इन सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट तक सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा को ठंडक, चमक और प्राकृतिक फेयरनेस देने में मदद करता है, खासकर ब्राइडल स्किन के लिए। यह उपाय लड़का हो या लड़की, दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं।