हरियाणा में कुम्हारों को मिलेंगे पात्रता प्रमाण पत्र, सीएम करेंगे वितरण

कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सीएम देंगे प्रमाण पत्र, अन्य जिलों में भी होगा वितरण
Chandigarh News: हरियाणा सरकार द्वारा लगभग 10 लाख कुम्हारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए कुरुक्षेत्र में एक विशेष राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी पात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां मंत्रियों और सांसदों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
कैथल, करनाल और यमुनानगर के कुम्हारों को भी मिलेगा प्रमाण पत्र
कुरुक्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम में कैथल, करनाल और यमुनानगर के कुम्हारों को भी मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पात्रता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहेंगे।
अन्य जिलों में मंत्री करेंगे वितरण
अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज करेंगे वितरण
ऊर्जा मंत्री अनिल विज अंबाला में, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह गुरुग्राम में, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पानीपत में, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद में, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा रोहतक में, और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा हिसार में पात्रता प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे।
महेन्द्रगढ़ और भिवानी में भी होगा वितरण
मंत्री करेंगे प्रमाण पत्रों का वितरण
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी फतेहाबाद में, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भिवानी में, और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव जिला महेन्द्रगढ़ में पात्रता प्रमाण पत्र बांटेंगी। इसी तरह, खाद्य मंत्री कृष्ण लाल मिड्ढा जींद में, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर झज्जर में, और युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम पलवल में रहेंगे।
सांसदों द्वारा भी होगा वितरण
रेवाड़ी में सांसद करेंगे वितरण
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी नूंह में, रेखा शर्मा पंचकूला में, कार्तिकेय शर्मा रेवाड़ी में, सुभाष बराला सिरसा में, लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह चरखी दादरी में और नवीन जिंदल सोनीपत में पात्रता प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।