11 जून 2025 का लव राशिफल: चंद्र गोचर का प्रभाव

लव राशिफल 11 जून 2025
लव राशिफल 11 जून 2025: दैनिक राशिफल के माध्यम से हर व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जान सकता है। जब ग्रहों की स्थिति बदलती है, तो इसका असर मेष से मीन राशि तक के जातकों की प्रेम जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 जून 2025 को दोपहर 1:13 बजे तक ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। राहुकाल दोपहर 12:26 से 2:07 बजे तक रहेगा।
बुधवार को गणेश जी को समर्पित साध्य और शुभ योग बन रहा है। रात 8:10 बजे चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं कि 11 जून 2025 को चंद्र गोचर का 12 राशियों की प्रेम जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
चंद्र की कृपा से विवाहित जातकों के रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल जातकों को अकेलापन महसूस होगा और मन बेचैन रहेगा।
- उपाय: बुधवार को व्रत रखें और गणेश जी की पूजा करें।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 18
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: संपत्ति खरीदने और बेचने से बचें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
जो कपल दूरियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें एक-दूसरे के साथ समय बिताने पर ध्यान देना चाहिए। बुधवार को जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाना अच्छा रहेगा। सिंगल जातक दोस्तों के साथ किसी शांतिपूर्ण स्थान पर जा सकते हैं।
- उपाय: गणेश जी के चरणों में गंगाजल अर्पित करें।
- शुभ रंग: ब्राउन
- शुभ अंक: 29
- लकी दिशा: दक्षिण
- सावधानी: करीबी का मजाक न उड़ाएं।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहित जातक अपने साथी के साथ शॉपिंग के लिए उत्साहित रहेंगे। हाल में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वे भी खरीदारी का आनंद लेंगे।
- उपाय: गणेश जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 04
- लकी दिशा: उत्तर
- सावधानी: सलाह देने से बचें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातकों के रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव और सहानुभूति बढ़ेगी। हाल में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वे आनंदमय पल साझा करेंगे।
- उपाय: गणेश जी को मिठाई, फल और पान का भोग लगाएं।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 17
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: बेवजह किसी के मसले में न बोलें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातकों के रिश्ते में गहराई और जुनून बढ़ेगा। चंद्र की कृपा से आपके और पार्टनर के बीच की दूरियां बातचीत से खत्म होंगी। सिंगल जातक अपने क्रश के साथ किसी खास जगह पर जाएंगे।
- उपाय: नीले रंग की चीजों का दान करें।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 26
- लकी दिशा: पश्चिम
- सावधानी: बात-बात पर गुस्सा न करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित जातकों को पार्टनर संग दूरियां महसूस होंगी, जो खत्म होंगी। हाल में जिनका ब्रेकअप हुआ है, वे अकेलापन महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
- उपाय: नागों को दूध पिलाएं।
- शुभ रंग: संतरी
- शुभ अंक: 01
- लकी दिशा: दक्षिण
- सावधानी: किसी का मजाक न उड़ाएं।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
विवाहित कपल के बीच संवाद की कमी और गलतफहमी के कारण दूरियां बढ़ेंगी। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन सामान्य रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर अनबन न हो, इस पर ध्यान दें।
- उपाय: नाग देवता की पूजा करें।
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ अंक: 23
- लकी दिशा: पश्चिम
- सावधानी: पेड़-पौधों को काटने से बचें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित कपल के बीच संवाद की कमी और गलतफहमी के कारण रिश्ता टूटने की स्थिति बन सकती है। सिंगल जातकों को धैर्य रखना होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
- उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 11
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
सिंगल जातकों को उनके दोस्त का कोई मित्र सोशल मीडिया के जरिए प्रपोज कर सकता है। विवाहित जातक अपने साथी पर दबाव न बनाएं। उन्हें अकेला छोड़ना बेहतर रहेगा।
- उपाय: चांदी से बनी पायल मां पार्वती के चरणों में अर्पित करें।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 25
- लकी दिशा: उत्तर
- सावधानी: जमीन खरीदने से बचें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित जातकों की शादी टूटने के योग बन रहे हैं। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। सिंगल जातकों के लिए प्यार की एंट्री होने के योग हैं।
- उपाय: शिव जी और देवी पार्वती को मीठी चीज का भोग लगाएं।
- शुभ रंग: पिंक
- शुभ अंक: 14
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: संपत्ति का सौदा फाइनल न करें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
हाल के दिनों में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनके बीच संवाद की कमी और गलतफहमी के कारण ब्रेकअप हो सकता है। विवाहित जातकों का ज्यादातर समय घर के काम में निकल जाएगा।
- उपाय: गणेश मंत्रों का जाप करें।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 05
- लकी दिशा: दक्षिण
- सावधानी: लोन लेने से बचें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातक अपने साथी पर दबाव न बनाएं। अन्यथा आपकी शादी में मुश्किलें आ सकती हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए विवाह का योग बन रहा है।
- उपाय: देवी ललिता की पूजा करें।
- शुभ रंग: काला
- शुभ अंक: 09
- लकी दिशा: उत्तर
- सावधानी: फालतू चीजों पर खर्चा न करें।