19 सितंबर 2025 का राशिफल: जानें सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल 19 सितंबर 2025
19 सितंबर 2025 का राशिफल: पंचांग के अनुसार, आज रात तक आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। आज सिद्ध योग, साध्य योग, पश्चिम दिशा में शूल, अश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, गर करण, वणिज करण और विष्टि करण का प्रभाव रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, तुला राशि में मंगल, सिंह राशि में शुक्र और केतु, कर्क राशि में चंद्रमा, मिथुन राशि में गुरु, कन्या राशि में बुध और सूर्य, कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि उपस्थित रहेंगे। आइए, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 19 सितंबर 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि
आपको संतान के कारण कुछ दुख का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार और नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अचानक कोई बाधा आ सकती है जिससे मन में चिंता रहेगी। दिनभर विवादों से बचें।
उपाय: श्री हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला और मिठाई का भोग अर्पित करें।
वृषभ राशि
अध्ययन में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी और नए आय के स्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा और कला में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना है।
उपाय: श्री हनुमान जी को सिंदूर, तेल और जनेऊ अर्पित करें।
मिथुन राशि
विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। माता-पिता को संतान की चिंता हो सकती है। शत्रु पक्ष आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। व्यापार में समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय: श्री हनुमान जी को गुड़ और नैवेद्य अर्पित करें।
कर्क राशि
दिन की शुरुआत सुखद होगी। संतान सुख की संभावना है। व्यावसायिक सफलता से खुशी मिलेगी और महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी।
उपाय: श्री हनुमान जी को लाल वस्त्र अर्पित करें और हलवे का भोग लगाएं।
सिंह राशि
आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए और अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बढ़ेगा और यात्रा की संभावना है।
उपाय: श्री हनुमान जी के मंदिर पर लाल ध्वज अर्पित करें और फल का भोग लगाएं।
कन्या राशि
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से खुशी मिलेगी और आपके निर्णय सही साबित होंगे। आज वाहन खरीदने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: श्री हनुमान जी को शमी पत्र अर्पित करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
तुला राशि
यदि आप पिछले कुछ दिनों से परेशान हैं, तो संतान की उन्नति आपको खुशी देगी। व्यापार में अच्छा प्रदर्शन होगा, लेकिन दूसरों की देखा-देखी से बचें।
उपाय: श्री हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी समस्याओं को हल करेगा। कामकाज की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
उपाय: श्री हनुमान जी को 108 तुलसी पत्र पर श्री राम नाम लिखकर अर्पित करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज बोलने से पहले सोचने की सलाह दी जाती है। सुख के साधनों की खरीदारी के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय: श्री हनुमान जी को 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ सुनाएं।
मकर राशि
आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए अपने स्वभाव में बदलाव लाएं। पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय: श्री हनुमान जी को सुंदरकाण्ड का पाठ सुनाएं और लापसी का नैवेद्य अर्पित करें।
कुंभ राशि
परिजनों से सहयोग मिलेगा और मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में अच्छा प्रदर्शन होगा।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ चने का भोग लगाएं।
मीन राशि
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के प्रयास सफल नहीं होंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगाएं।