22 जुलाई 2025 का पंचांग: मंगला गौरी व्रत और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग
22 जुलाई 2025 का पंचांग: राशिफल के माध्यम से व्यक्ति को भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है, ठीक उसी प्रकार पंचांग से शुभ और अशुभ समय, राहु काल, योग और नक्षत्र की स्थिति का ज्ञान होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के अवसर पर सुबह 07:05 बजे तक श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। आइए, विस्तार से जानते हैं आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में।
आज का पंचांग
आज दोपहर 03:31 बजे तक ध्रुव योग रहेगा, इसके बाद व्याघात योग का निर्माण होगा। करण की बात करें तो सुबह 07:06 बजे तक तैतिल रहेगा, इसके बाद गर का आरंभ होगा, जो शाम 05:51 बजे तक रहेगा। गर के बाद वणिज और विष्टि करण भी रहेगा। शाम 07:24 बजे तक मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा, इसके बाद आद्रा नक्षत्र का आरंभ होगा।
व्रत-त्योहार: श्रावण के दूसरे मंगलवार का व्रत (मंगला गौरी व्रत), कामिका एकादशी व्रत का पारण और भौम प्रदोष व्रत।
पूर्णिमांत और अमांत: श्रावण (सावन) और आषाढ़।
शक सम्वत, गुजराती सम्वत और विक्रम सम्वत: विश्वावसु (1947), नल (2081) और कालयुक्त (2082)।
दिशा शूल: उत्तर।
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
- सूर्योदय और सूर्यास्त: प्रात: 05:37 और शाम 07:18 पर।
- चंद्रोदय और चंद्रास्त: प्रात: 03:35 पर (23 जुलाई 2025, बुधवार) और शाम 05:27 पर।
ग्रहों की स्थिति
- सूर्य ग्रह: कर्क राशि।
- चंद्र ग्रह: वृषभ राशि और मिथुन।
- शुक्र ग्रह: वृषभ राशि।
- बुध ग्रह: कर्क राशि।
- गुरु ग्रह: मिथुन राशि।
- मंगल ग्रह: सिंह राशि।
- राहु ग्रह: कुंभ राशि।
- केतु ग्रह: सिंह राशि।
- शनि ग्रह: मीन राशि।
आज का शुभ समय
आज प्रात: 04:14 से 04:56 तक ब्रह्म मुहूर्त, दोपहर 12:00 से 12:55 तक अभिजीत मुहूर्त, शाम 07:17 से 07:37 तक गोधूलि मुहूर्त, दोपहर 02:44 से 03:39 तक विजय मुहूर्त और 23 जुलाई को प्रात: 12:07 से 12:48 तक निशिता मुहूर्त रहेगा।
सुबह 11:14 से 12:43 तक अमृत काल, प्रात: 05:37 से 07:05 तक द्विपुष्कर योग, प्रात: 04:35 से 05:37 तक प्रातः सन्ध्या और शाम 07:18 से 08:20 तक सायाह्न सन्ध्या रहेगा।
आज का अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 03:53 से 05:35 तक।
यमगण्ड: सुबह 09:02 से 10:45 तक।
गुलिक काल: दोपहर 12:27 से 02:10 तक।
वर्ज्य: 23 जुलाई को प्रात: 03:17 से 04:47 तक।
आडल योग: नहीं है।
विडाल योग: शाम 07:24 से 23 जुलाई की सुबह 05:37 तक।
विंछुड़ो: नहीं है।
दुर्मुहूर्त: सुबह 08:21 से 09:16 और देर रात 11:26 से 23 जुलाई की प्रात: 12:07 तक।