Air India विमान दुर्घटना में कैप्टन सुमित सभरवाल का अंतिम संस्कार

कैप्टन सुमित सभरवाल का अंतिम संस्कार
Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का अंतिम संस्कार चकला स्थित हिंदू श्मशान घाट पर किया गया। कैप्टन सभरवाल पवई के निवासी थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई में उनके पवई स्थित आवास जलवायु विहार लाया गया।
मासूम हमदर्द या पर्दे के पीछे की चाल!
#WATCH | #AirIndiaPlaneCrash | महाराष्ट्र: कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता, पुष्कराज ने मुंबई में अपने निवास के बाहर भावुक श्रद्धांजलि दी।
कैप्टन सभरवाल उस लंदन-bound एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट थे जो उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई… pic.twitter.com/NStRiMM6BY
— News Media (@NewsMedia) June 17, 2025
12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद यह मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयानक घटना में फ्लाइट में सवार 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से 241 की जान चली गई। केवल सीट 11A पर बैठे विश्वास कुमार रमेश ही बच पाए।
कैप्टन सुमित सभरवाल एयर इंडिया के सबसे अनुभवी पायलटों में से एक थे, जिनके पास 8200 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था। वह अपने बुजुर्ग पिता के साथ पवई में रहते थे। उनकी मां का निधन दो साल पहले हुआ था, और उन्होंने अब तक शादी नहीं की थी। मां के निधन के बाद से वह अपने पिता की देखभाल कर रहे थे और नौकरी छोड़ने की योजना बना रहे थे।
इस उड़ान में कैप्टन सुमित के साथ को-पायलट क्लाइव कुंदर और 10 अन्य केबिन क्रू मेंबर भी थे, जिनकी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मुंबई में शोक की लहर दौड़ गई है, और पवई स्थित उनके घर पर संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी हुई है। अंतिम दर्शन के लिए एयर इंडिया के कई अधिकारी, सहकर्मी और रिश्तेदार वहां पहुंचे हैं। सभी की आंखों में आंसू हैं।