Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग टली, भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष सफर अब 11 जून को
भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान को मौसम की खराबी के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग 11 जून को होगी। यह मिशन नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से शुरू होगा। जानें इस महत्वपूर्ण मिशन के बारे में और इसके नए समय के बारे में।
Jun 9, 2025, 21:46 IST
| 
Axiom-4 मिशन की नई तारीख
Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग स्थगित: भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को अचानक टाल दिया गया है। खराब मौसम के कारण अब यह मिशन 11 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इस बारे में जानकारी एक्स पर साझा की।
शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने के लिए Axiom-4 मिशन को पहले 10 जून को लॉन्च किया जाना था, लेकिन मौसम की खराब स्थिति के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। अब इस प्रक्षेपण का नया समय 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है। Axiom-4 मिशन को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से लॉन्च किया जाएगा।
खबर को अपडेट किया जा रहा है…