Newzfatafatlogo

इतिहास के पन्नों में 24 फरवरीः भारतीय पौराणिक एवं लोककथाओं को जिन्होंने घर-घर पहुंचाया

 | 
इतिहास के पन्नों में 24 फरवरीः भारतीय पौराणिक एवं लोककथाओं को जिन्होंने घर-घर पहुंचाया


कर्नाटक के कार्कल शहर में 17 सितम्बर 1929 को जन्मे अंकल पई के नाम से लोकप्रिय अमर चित्र कथा शृंखला के रचयिता अनंत पई का 24 फ़रवरी 2011 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इंडिया बुक हाउज़ प्रकाशकों के साथ 1967 में शुरू की गई इस कॉमिक्स शृंखला के जरिए बच्चों को परंपरागत भारतीय लोककथा, पौराणिक कहानियाँ और ऐतिहासिक पात्रों की जीवनियाँ रोचक ढंग से बताई गईं। आज अमर चित्र कथा न सिर्फ़ अंग्रेजी में बल्कि 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में सालाना लगभग 30 लाख कॉमिक किताबें बेचता है। 1967 में अपनी शुरुआत से लेकर आजतक अमर चित्र कथा ने 10 करोड़ से भी ज़्यादा प्रतियाँ बेची हैं। 2007 में अमर चित्र कथा एसीके मीडिया द्वारा ख़रीदा गया। 1980 में उन्होंने बच्चों के लिए पत्रिका टिंकल भारत के पहले कॉमिक और कार्टून सिंडिकेट रंगरेखा फ़ीचर्स के साथ शुरू की। 1998 तक यह सिंडिकेट चला, जिसके वो आखिर तक निदेशक रहे।

अन्य अहम घटनाएंः

1739 - करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।

1821 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1822 - दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।

1831 - दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।

1882 - संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।

1894 - निकारागुआ ने होंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर क़ब्ज़ा किया।

1895 - क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।

1976 - अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा सत्ता पर कब्जा, राष्ट्रपति पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।

2001 - पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।

2003 - चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।

2004 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।

2006 - फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।

2008 - रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।

-मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।

2009 - केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।

2013 - राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।

जन्म

1919 - शारदा मुखर्जी - भारतीय राजनीतिज्ञ थीं।

1924 - तलत महमूद - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता।

1939 - जॉय मुखर्जी - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।

1948 - जयललिता - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।

1984 - मौउमा दास - भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

1304 - इब्न बतूता - अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक।

निधन

2021- सरदूल सिकंदर - पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता थे।

2018 - श्रीदेवी - भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।

2011 - अनंत पै - भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।

1998 - ललिता पवार- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1986 - रुक्मिणी देवी अरुंडेल - भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।

1967 - उस्मान अली- हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आबकारी) दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश