Newzfatafatlogo

पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड

 | 
पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड


झुंझुनू, 23 फ़रवरी (हि.स.)। राजस्थान के झुंझुनू जिले के मुकुंदगढ़ कस्बे में पारिवारिक कलह से परेशान होकर पत्नी की हत्या करके पति ने सुसाइड कर लिया। महिला का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा था,जिसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। देखने से लगता है महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने फंदा लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामला झुंझुनू के मुकुंदगढ़ के वार्ड 24 का है। घटना शनिवार रात की है रविवार को इसके बारे में पता चला।

मुकुंदगढ़ थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि मुकुंदगढ़ के लीलगर मोहल्ले में घर के कमरे से रफीक रंगरेज (40) और पत्नी परवीन बानो (38) के शव बरामद बरामद किए हैं। रविवार सुबह उनके बेटे को घटना के बारे में पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। वहीं मौके से ने भी एफएसएल ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभवतया रफीक ने पहले पत्नी परवीन बानो का रस्सी से गला घोंटकर हत्या की है। इसके बाद उसी रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो-तीन दिन पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि रफीक और परवीन अपनी गृहस्थी को लेकर तनाव में रहते थे। लेकिन वे इतने परेशान थे, यह किसी को नहीं पता था। फिलहाल घटना की स्थिति और सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

पुलिस ने बताया कि दंपती के बेटा समीर (19) और बेटी सिमरन (16) हैं। घटना के समय दोनों अलग कमरे में सो रहे थे। दंपती अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब 8 बजे बेटा उठा तो दंपती के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर कोई रिस्पॉन्स नहीं आने पर बेटे ने दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर देखा तो रफीक का शव रस्से के फंदे पर लटका हुआ था। वहीं परवीन बानो का शव चारपाई पर पड़ा था और गले पर रस्सी के निशान थे। समीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतारने के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रफीक निर्माणाधीन मकानों में मजदूरी का कार्य करता था। इसके साथ कपड़ों में जड़ाई का काम करता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश