WWE SmackDown: सोलो सिकोआ ने अपने नए ग्रुप का नाम किया घोषित

ब्लडलाइन का अंत और नया ग्रुप
WWE: 2020 में रोमन रेंस और पॉल हेमन ने ब्लडलाइन नामक ग्रुप की स्थापना की थी। इस ग्रुप में धीरे-धीरे जे उसो, जिमी उसो, सैमी जेन और सोलो सिकोआ शामिल हुए। पिछले वर्ष WrestleMania के बाद, सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई, जिसमें टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हुए। लगभग पांच वर्षों तक ब्लडलाइन का प्रभाव WWE में देखने को मिला।
हाल ही में, सोलो सिकोआ को कुछ नए सितारों ने ज्वाइन किया है और उन्होंने अपने ग्रुप का नया नाम भी घोषित किया। SmackDown के एक एपिसोड में, सोलो ने इस नए नाम का खुलासा किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अब ब्लडलाइन पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।
सोलो सिकोआ का बड़ा बयान
WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने दिया बड़ा बयान
मई 2025 में Backlash इवेंट में जेसी माटेओ ने ब्लडलाइन में शामिल होकर डेब्यू किया। Money in the Bank 2025 में, जेकब फाटू ने सोलो सिकोआ पर हमला कर दिया। Night of Champions में, सिकोआ और फाटू के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ, जिसमें टोंगा लोआ ने सिकोआ का समर्थन किया। इसके अलावा, टाला टोंगा (हिकुलियो) ने डेब्यू कर फाटू पर हमला किया, जिससे सिकोआ चैंपियन बनने में सफल रहे।
SmackDown के एपिसोड में, सिकोआ ने टाला टोंगा का अपने ग्रुप में स्वागत किया और नए ग्रुप का नाम भी बताया। उन्होंने बैकस्टेज प्रोमो में कहा कि यह ग्रुप ब्लडलाइन से भी अधिक खतरनाक है। सिकोआ ने बताया कि ग्रुप का नाम MFT है, जिसे माई फैमिली ट्री भी कहा जाता है।
“Welcome the newest member of the family: Tala Tonga. This group is nothing like the Bloodline. This group is way more dangerous. These are my MFTs my family tree. The family is complete.”
SOLO SIKOA INTRODUCES HIS NEW FACTION.#SmackDown pic.twitter.com/g7rXTBFces
— EliteRockerz 𝕏 (@EliteClubS0B) July 5, 2025
WWE SmackDown के मेन इवेंट में मचा बवाल
WWE SmackDown के मेन इवेंट में मचा बवाल
WWE SmackDown के मेन इवेंट में, जेकब फाटू और जिमी उसो का मुकाबला सोलो सिकोआ और जेसी माटेओ से हुआ। यह मैच काफी रोमांचक रहा। फाटू ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए सिकोआ को जबरदस्त मूनसॉल्ट लगाकर पिन किया और जीत हासिल की।
मैच के बाद रिंग में अफरातफरी मच गई। टाला टोंगा और टोंगा लोआ वहां पहुंचे, जिसके बाद सोलो सिकोआ ने अपने सभी साथियों के साथ मिलकर जिमी उसो और जेकब फाटू पर हमला किया। सिकोआ के ग्रुप ने फाटू को अनाउंस टेबल पर जबरदस्त ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया। इस बार जेकब सिकोआ के सामने बेबस नजर आए।
MESSAGE. SENT.
The numbers game was not on Jimmy Uso and Jacob Fatu's side… pic.twitter.com/m8XGjvgRtp
— WWE (@WWE) July 5, 2025