सिरसा में बेटे ने मां और उसके प्रेमी की हत्या की
सिरसा में हत्या का चौंकाने वाला मामला
बेटे ने मां के शव को पुलिस स्टेशन पहुंचाया
हरियाणा के सिरसा में एक बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब प्रेमी रात के समय मां से मिलने आया था। युवक ने दोनों को पकड़कर चुन्नी से गला दबाकर मार डाला।
हत्या के बाद, युवक ने मां के शव को अपनी गाड़ी में डालकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। मृतका की पहचान गांव सिकंदरपुर की 55 वर्षीय अंगूरी देवी के रूप में हुई है, जबकि प्रेमी का नाम लेखराज है। यह घटना गुरुवार रात लगभग 2 बजे की है।
महिला के 15 साल से चल रहे थे अवैध संबंध
महिला की मां सुगरी ने बताया कि उनकी बेटी अंगूरी और लेखराज के बीच पिछले 15 वर्षों से अवैध संबंध थे। परिवार ने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन अंगूरी ने कभी भी उनकी बात नहीं मानी। उनका बेटा राजकुमार अक्सर कहता था कि अंगूरी को समझाना चाहिए, क्योंकि इससे परिवार बर्बाद हो रहा है।
अंगूरी हमेशा कहती थी कि वह लेखराज के बिना नहीं रह सकती। परिवार के समझाने के बावजूद, वह इस रिश्ते को खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुई। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर ने कहा कि उनकी टीम मौके पर जाकर जानकारी जुटा रही है।
