CSK की पहली जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ पर लगा भारी जुर्माना
ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना
ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना : आईपीएल 2026 में लगातार तीन हार के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सीएसके ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया और 9वें स्थान पर पहुंच गई। हालांकि, इस जीत के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर आईपीएल ने जुर्माना लगाया है।
दरअसल, गायकवाड़ पर यह जुर्माना धीमी ओवर-रेट के कारण लगाया गया है। आईपीएल के नियमों के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवर-रेट बनाए रखी। चूंकि यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
मैच की बात करें तो, दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सीएसके ने संजू सैमसन की 115 रनों की नाबाद पारी के दम पर 20 ओवर में 212 रन बनाए। इसके जवाब में, दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी।
