Newzfatafatlogo

कांग्रेस अध्यक्ष ने किसान कांग्रेस की चार राज्य इकाइयों के अध्यक्ष नियुक्त किए

 | 
कांग्रेस अध्यक्ष ने किसान कांग्रेस की चार राज्य इकाइयों के अध्यक्ष नियुक्त किए


नई दिल्ली, 26 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की चार राज्य इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पार्टी के आदेश के तहत कमाना प्रभाकर राव को आंध्र प्रदेश किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ़ इकाई का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, धर्मेंद्र सिंह चौहान को मध्य प्रदेश और अशोक कुमार बैद्य को त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि ये नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस समितियों के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय