North Carolina में बोट से की गई गोलीबारी: तीन की मौत, कई घायल

उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी की घटना
North Carolina में गोलीबारी: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में शनिवार रात एक दुखद घटना घटी। एक अज्ञात बंदूकधारी ने एक बोट से एक रेस्टोरेंट में गोलियां चलाईं। इस हमले में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावर घटना के बाद फरार हो गया है।
यह घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 9:30 बजे अमेरिकन फिश कंपनी में हुई, जो 150 यॉट बेसिन ड्राइव, साउथपोर्ट यॉट बेसिन क्षेत्र में स्थित है। यह स्थान विलमिंगटन से लगभग 20 मील दक्षिण में है।
BREAKING: MASS SHOOTING IN NORTH CAROLINA
— Tony Lane 🇺🇸 (@TonyLaneNV) September 28, 2025
An active shooter opened fire from a boat near the American Fish Company restaurant, hitting multiple people and sending crowds running in terror.
Early reports say at least 7 victims, but the full count is still unknown. The gunman… pic.twitter.com/QglQsXjMjH
मौत और घायलों की संख्या
3 लोगों की मौके पर मौत
पुलिस के अनुसार, कम से कम सात लोग गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें से तीन को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Southport NC Mass Shooting: 3 Dead, 8 Injured as Victim Count Rises to 11
— News is Dead (@newsisdead) September 28, 2025
The number of victims in the Southport, North Carolina restaurant shooting has climbed to 11, according to a public information officer.
Three people are confirmed dead and eight others injured.… https://t.co/p67VrysDrq pic.twitter.com/5l1LfvCn2Y
घटना का विवरण
सिटी मैनेजर नोआ साल्डो ने बताया कि एक नाव रेस्त्रां के पास आई और भीड़ में फायरिंग की, इसके बाद नाव फरार हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि कई लोग अस्पताल ले जाए गए हैं।
स्थानीय प्रशासन की चेतावनी
प्रशासन की चेतावनी
स्थानीय प्रशासन ने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे क्षेत्र से दूर रहें, अपने घरों में रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 911 पर दें। पुलिस ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया जारी है और घायलों की संख्या में बदलाव संभव है।
❗️⚠️🇺🇲 - On September 27, 2025, a gunman on a white center console boat opened fire at the American Fish Company, a restaurant at the Southport Yacht Basin in North Carolina, killing three people and injuring eight.
— 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) September 28, 2025
The shooting occurred just before 9:30 p.m., about 20 miles… pic.twitter.com/vI1084E6yr
पुलिस की जांच
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस घटना की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। सोशल मीडिया पर घटनास्थल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।