PM मोदी और इटली की PM मेलोनी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर छाया पीएम मोदी का वीडियो
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पीएम मोदी ने रोम में मेलोनी को मेलोडी टॉफी उपहार में दी, जिसका वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें दोनों इस उपहार पर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो के चलते पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं, और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियाँ प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कौन-कौन ने किया रिएक्ट?
पीएम मोदी के इस मजेदार वीडियो को प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, बिपाशा बसु और उन्नीकृष्णन मुकुंदन जैसे कई सेलिब्रिटीज ने लाइक किया है। यह स्पष्ट है कि पीएम मोदी का यह अंदाज न केवल मेलोनी को बल्कि सभी को हंसाने में सफल रहा है। भूमि पेडनेकर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इसके लिए जी रही हूं।"
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "किसी ने तो अपना होमवर्क अच्छे से कर लिया।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "मोदी जी, मुझे पता है आप उन्हें मनाने के लिए ले कर गए हैं।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "मेलोडी की वापसी की किसी को उम्मीद नहीं थी।"
वीडियो की खासियत
वीडियो में पीएम मोदी द्वारा लाए गए उपहार के बाद इटली की पीएम मेलोनी कहती हैं, "प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक गिफ्ट हैं।" इसके बाद पीएम मोदी उपहार दिखाते हुए कहते हैं, "मेलोडी।" इस पर दोनों जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो के कैप्शन में पीएम मेलोनी ने लिखा है, "गिफ्ट के लिए धन्यवाद।" बता दें, पीएम मोदी इन दिनों 5 देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की।
