Newzfatafatlogo

केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ उप्र के संभल की लखपति दीदी अनुपमा गणतंत्र दिवस पर मंच करेंगी साझा

 | 
केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ उप्र के संभल की लखपति दीदी अनुपमा गणतंत्र दिवस पर मंच करेंगी साझा


केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ उप्र के संभल की लखपति दीदी अनुपमा गणतंत्र दिवस पर मंच करेंगी साझा


केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ उप्र के संभल की लखपति दीदी अनुपमा गणतंत्र दिवस पर मंच करेंगी साझा


केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ उप्र के संभल की लखपति दीदी अनुपमा गणतंत्र दिवस पर मंच करेंगी साझा


संभल, 11 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश केसंभल जिले की बनियाखेड़ा गांव की अनुपमा सिंह की कहानी आज ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल बन चुकी है। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ उनका सफर अब नई दिल्ली के राष्ट्रीय मंच तक पहुंच गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनको केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा।

दरअसल संभल जनपद की 48 वर्षीय अनुपमा सिंह ने मास्टर ऑफ सोशल वर्कर की शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा के बाद भी वे पहले सामान्य ग्रामीण महिलाओं की तरह आर्थिक संघर्ष से जूझ रही थी। लेकिन जानकी स्वयं सहायता समूह व द्वारकाधीश प्रेरणा संकुल समिति से जोड़ने के बाद उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया और सफलता की ओर बढ़ चलीं।

गोमय उत्पादन और ब्यूटी पार्लर को उद्यम के रूप में अपनाकर उन्होंने न केवल अपनी आय बढ़ाई बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ा। वर्तमान में उनके साथ सक्रिय रूप से 23 महिलाएं जुड़ी हैं। जबकि आवश्यकता के अनुसार 70 महिलाएं भी उनके साथ कार्य करती हैं। उनका वार्षिक कारोबार अब लगभग 25 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। इनमें होली पर हर्बल गुलाल, रसगुल्ला, ब्यूटी पार्लर सेवाएं, मोटे अनाज के लड्डू और गोमय यानि गाय के गोबर से बने अन्य उत्पाद शामिल हैं। अपने उद्यम को विस्तार देने के लिए अनुपमा सिंह ने आधुनिक मशीनों में भी निवेश किया है, जिससे उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हुई है।

5 जनवरी को ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में देशभर की लखपति दीदियों का साक्षात्कार हुआ। नियमानुसार प्रत्येक प्रतिभागी को केवल 3 मिनट में अपनी उपलब्धियां और उद्यम यात्रा बतानी थी। इस प्रक्रिया से पहले ही चरण में 18 राज्यों की लखपति दीदियां बाहर हो गई। इसके बाद लगातार कई राउंड चले, जिनमें अधिकांश प्रतिभागी तय समय में अपनी बात रख कर बाहर हो गई। वहीं अनुपमा सिंह लगातार हर राउंड में चयनित होती रहीं। 3 मिनट की सीमा के बावजूद वह करीब 35 मिनट तक चले साक्षात्कार क्रम में बनी रहीं और आखिरकार चयनित होने में उत्तर प्रदेश से केवल संभल की अनुपमा सिंह ने बाजी मार ली।

इस चयन में खास बात यह है कि देशभर से 14 लखपति दीदीयों को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित किया जा रहा है, लेकिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच साझा करने का अवसर केवल अनुपमा सिंह को मिलेगा। वह केवल उत्तर प्रदेश की इकलौती महिला है और देश की पहले लखपति दीदी होगी जो इस मंच पर संवाद करेंगी।

अपने चयन को लेकर अनुपमा सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि में जिलाधिकारी संभल व अन्य कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। उनकी यह उड़ान आज संभल की नहीं बल्कि पूरे देश की ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

जिला विकास अधिकारी राम आशीष ने इस संबंध फोन पर बताया कि बनियाखेड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत बनियाखेड़ा में रहने वाली लखपति दीदी अनुपमा सिंह को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आमंत्रित किया गया है, जहां वह केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच को साझा करेंगी। उनका चयन ऑनलाइन साक्षात्कार के आधार पर किया गया है। इस साक्षात्कार में देश और प्रदेश की काफी सारी लखपति दीदीयों ने साक्षात्कार दिया था, जिनको पछाड़ते हुए अनुपमा सिंह को यह अवसर प्राप्त हुआ है।---------

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar