Newzfatafatlogo

आधुनिक कृषि यंत्रों ने बदली किसान बेनी सिंह की तकदीर

 | 
आधुनिक कृषि यंत्रों ने बदली किसान बेनी सिंह की तकदीर


आधुनिक कृषि यंत्रों ने बदली किसान बेनी सिंह की तकदीर


आधुनिक कृषि यंत्रों ने बदली किसान बेनी सिंह की तकदीर


देहरादून, 27 मई (हि.स.)। देहरादून जिले के सहसपुर विकासखंड के ग्राम कैचीवाला निवासी प्रगतिशील किसान बेनी सिंह आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर क्षेत्र के किसानों के लिए मिसाल बने गए हैं। करीब 40 बीघा भूमि पर खेती करने वाले बेनी सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को आधुनिक बनाया और अतिरिक्त आय का नया स्रोत भी तैयार किया।

कृषि विभाग उत्तराखंड की “सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत उन्हें रीपर कम बाइन्डर मशीन पर 2.57 लाख रुपये का अनुदान मिला। वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत डीबीडब्ल्यू-187 और डीबीडब्ल्यू-327 किस्म का दो कुंतल उन्नत गेहूं बीज भी उपलब्ध कराया गया। बेनी सिंह ने विभागीय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में वैज्ञानिक तरीके से गेहूं की बुवाई की। फसल तैयार होने के बाद रीपर कम बाइन्डर मशीन से कटाई कराई गई,जिससे खेती का कार्य पहले की तुलना में अधिक तेज, आसान और किफायती हो गया।

बेनी सिंह ने बताया कि पहले फसल कटाई में करीब 1300 रुपये प्रति बीघा खर्च आता था और पूरा काम 6 से 7 दिन में पूरा होता था, जबकि अब यही कार्य मशीन की मदद से मात्र एक दिन में हो जाता है। इससे लागत कम हुई है और समय की भी बचत हुई है।

बेनी सिंह ने अपनी मशीन का उपयोग अन्य किसानों की लगभग 120 बीघा फसल कटाई में भी किया। इससे उन्हें 900 रुपये प्रति बीघा की दर से करीब 1.08 लाख रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई।

आधुनिक कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक खेती के जरिए बेनी सिंह न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बने हैं,बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों को भी यंत्रीकृत खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय