अतीक अहमद: यूपी के माफिया का राजनीतिक सफर और अंत

अतीक अहमद का कुख्यात सफर
उत्तर प्रदेश की राजनीति और अपराध की दुनिया में अतीक अहमद का नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा है। एक ऐसा व्यक्ति जिसने पहले विधायक और फिर सांसद बनकर सत्ता के गलियारों में कदम रखा, लेकिन उसने कभी अपराध का रास्ता नहीं छोड़ा। वह केवल एक माफिया नहीं था, बल्कि ऐसा माफिया था जिसके सामने सिस्टम भी झुक जाता था। उसके खिलाफ अदालतों में सुनवाई के दौरान 10 जजों ने तक पीछे हटने का फैसला किया। नेताओं के फोन उसकी जमानत के लिए लगातार बजते रहते थे।
अतीक ने कभी कानून को गंभीरता से नहीं लिया। प्रयागराज की सड़कों पर लोग उसे 'डॉन' कहकर पुकारते थे, और जब वह राजनीति में आया, तो जुर्म का चेहरा और भी मजबूत हो गया। पुलिस भी उसके नाम से डरती थी। लेकिन समय बदला, सत्ता में परिवर्तन आया, और योगी सरकार ने उसके साम्राज्य पर बुलडोजर चला दिया। जिस घर में वह डर का साम्राज्य चलाता था, वह अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। अतीक अहमद अब इतिहास की सबसे काली फाइल बन चुका है, जिसे याद कर देश कांप उठता है।