Newzfatafatlogo

अमेरिका का बी-2 बॉम्बर ईरान पर हमले के बाद लौट आया, ट्रंप ने किया नुकसान का आकलन

अमेरिका का बी-2 बॉम्बर ईरान में हमले के बाद सुरक्षित लौट आया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले को सटीक बताते हुए ईरान के परमाणु स्थलों को हुए नुकसान का आकलन किया है। उन्होंने सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान के सभी परमाणु स्थलों को गंभीर क्षति पहुंची है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं कर रहा है, बल्कि उसके परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
 | 
अमेरिका का बी-2 बॉम्बर ईरान पर हमले के बाद लौट आया, ट्रंप ने किया नुकसान का आकलन

ईरान में अमेरिकी हमले का प्रभाव

वांशिगटन - अमेरिका का बी-2 बॉम्बर ईरान में हमले के बाद सुरक्षित लौट आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को सटीक बताते हुए ईरान को हुए नुकसान का आकलन किया है। ट्रंप ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान के सभी परमाणु स्थलों को गंभीर क्षति पहुंची है।


राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर एक पोस्ट में लिखा, "सैटेलाइट तस्वीरें दर्शाती हैं कि ईरान के सभी परमाणु स्थलों को भारी नुकसान हुआ है। 'नष्ट करना' एक उपयुक्त शब्द है। जो सफेद ढांचा दिखाई दे रहा है, वह चट्टान के भीतर गहराई से समाया हुआ है। इसकी छत भी जमीन के नीचे है। सबसे बड़ा नुकसान जमीन के नीचे गहराई में हुआ है।" ट्रंप ने ईरान पर हमले के बाद अपने बी-2 बॉम्बर के लौटने का वीडियो भी साझा किया। उन्होंने लिखा, "महान बी-2 पायलट अभी-अभी मिसौरी में सुरक्षित रूप से उतरे हैं। सटीक काम के लिए धन्यवाद।" इस वीडियो में ट्रंप का एक पोस्ट भी था, जिसमें उन्होंने कहा, "ईरान में परमाणु स्थलों को भारी क्षति पहुंची है। हमले बहुत ही सटीक और जोरदार थे। हमारी सेना ने बहुत ही कुशलता दिखाई।"


अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं कर रहा है, बल्कि उसके परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ ही, वेंस ने संकेत दिया कि वाशिंगटन अभी भी तेहरान के साथ कूटनीतिक संबंध बनाए रखना चाहता है। अमेरिका ने इस सैन्य अभियान का नाम 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' रखा है। बी-2 स्टील्थ बॉम्बर ने ईरान पर बमबारी की, जिसमें नतांज, एस्फाहान और फोर्डो जैसे तीन प्रमुख एटमी ठिकानों को निशाना बनाया गया।