अमेरिका ने भारत पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की
नए टैरिफ की दरें
जानकारों के अनुसार 10 से 12.5 के बीच हो सकती है नए टैरिफ की दरें
भारत पर नए टैरिफ का प्रभाव
US New Tariff on India: नई दिल्ली में, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत-अमेरिका द्विपक्षीय समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारत का दौरा कर रहा है। इस बीच, अमेरिका ने भारत पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 10 से 12.5 प्रतिशत के बीच हो सकते हैं। ये नए टैरिफ पहले से लागू टैरिफ के अतिरिक्त होंगे। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि जांच में पाया गया है कि लगभग 60 देशों से आयातित कुछ सामान कथित तौर पर जबरन श्रम के माध्यम से निर्मित होते हैं।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने 54 अर्थव्यवस्थाओं की सूची जारी की है, जिसमें भारत भी शामिल है। अमेरिका का आरोप है कि इन देशों ने जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। इस सूची में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, चीन, इस्राइल, जापान, कतर, रूस, सऊदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन जैसे देश भी शामिल हैं।
भारत पर नकारात्मक प्रभाव
यूएसटीआर के अनुसार, जिन देशों में जबरन श्रम से बने सामान के आयात पर रोक पहले से मौजूद है, उन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। वहीं अन्य देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। अमेरिका ने वस्त्र और परिधान क्षेत्र के लिए एक विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत कुछ देशों से आने वाले सीमित मात्रा के कपड़ा और परिधान उत्पादों को कम टैरिफ दर पर अमेरिकी बाजार में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है।
ट्रंप का बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता पर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका विश्व के दो प्रमुख व्यापार केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से दोनों देशों के बीच व्यापार होता रहा है और जल्द ही व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।
ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अच्छे मित्र हैं और व्यापार वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि हम समझौते तक पहुंचेंगे, क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं।
