अमेरिका में ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए खेल वीजा पर नई पाबंदियाँ

अमेरिकी वीजा नीति में बदलाव
अमेरिकी खेल वीजा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी वीजा से संबंधित नए और कड़े नियमों को लागू करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं ने सोमवार को यह घोषणा की कि उसने ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए महिला खेलों में प्रतिस्पर्धा करने की वीजा पात्रता को प्रतिबंधित करने के लिए अपनी आव्रजन नीति को संशोधित किया है। ट्रंप प्रशासन ने खेल वीजा से संबंधित एक नया नियम लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत अब ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिलाओं के खेलों में भाग लेने के लिए वीजा नहीं दिया जाएगा।
यह निर्णय कार्यकारी आदेश 14201, 'महिलाओं के खेलों से पुरुषों को दूर रखना' के अनुरूप है, जो होमलैंड सुरक्षा विभाग को निर्देश देता है कि वह महिलाओं के खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के इच्छुक पुरुष एथलीटों के प्रवेश को रोकने के लिए नीतियाँ विकसित करें।
यह नया नियम ट्रंप के आदेश 'कीप मेन आउट वूमेन स्पोर्ट्स' के अनुसार बनाया गया है, जिसमें कहा गया है कि जो पुरुष खिलाड़ी अपने लिंग पहचान को बदलकर महिलाओं के खेलों में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।