अर्शदीप सिंह और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड का धर्मशाला में बेफिक्र अंदाज
अर्शदीप और समरीन की धर्मशाला में मुलाकात
अर्शदीप और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड: आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच प्लेऑफ में स्थान बनाने के लिए बेहद जरूरी है। दोनों टीमें पहले से ही धर्मशाला पहुंच चुकी हैं। इसी बीच, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ धर्मशाला की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए। एक प्रशंसक ने इस पल को अपने फोन में कैद कर लिया, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अर्शदीप सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर का हाथ थामे हुए चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें कोई कह रहा है, 'यह देखो, कोई सुरक्षा नहीं है,' जो अर्शदीप के बेफिक्र अंदाज को देखकर हैरानी जता रहा है। यह वीडियो एक यूजर निखिल सैनी ने शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'धर्मशाला की सड़कों पर अर्शदीप सिंह, समरीन कौर के साथ। केवल हिमाचल में ही आप क्रिकेटर्स को बिना ज्यादा सुरक्षा के इतनी आज़ादी से घूमते हुए देख सकते हैं! फिर भी, यह थोड़ा रिस्की लगता है। सोच रहा हूँ कि ऐसी स्थितियों में खिलाड़ियों के लिए आम तौर पर क्या प्रोटोकॉल होता है?'
Arshdeep Singh with Samreen Kaur on the streets of Dharamshala . Only in Himachal you’ll see cricketers walking around so freely without much security or chaos! Still feels a bit risky though. Wonder what the usual protocol is for players in such situations? pic.twitter.com/pjsirG1ypw
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) May 11, 2026
गौरतलब है कि वर्तमान पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स आठवें स्थान पर है। पंजाब ने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन लगातार तीन हार के बाद उनकी टॉप-4 में जगह संकट में है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मैदान पर उतरेगी, जिसने अपने सात मैच गंवा दिए हैं। अगर दिल्ली को पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है, तो वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।
