असम में IAF Su-30MKI विमान दुर्घटना में दो पायलटों की मौत
IAF Su-30MKI विमान दुर्घटना
IAF Su-30MKI विमान दुर्घटना: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक Su-30 MKI फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायुसेना (IAF) के दो पायलटों की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब विमान एक प्रशिक्षण उड़ान पर था और गुरुवार को जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ समय बाद रडार से गायब हो गया। शुक्रवार को, भारतीय वायुसेना ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर की मृत्यु की पुष्टि की।
IAF ने एक बयान में कहा, 'हम स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं, जिन्हें इस दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं। IAF के सभी सदस्य इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।'
IAF acknowledges the loss of Sqn Ldr Anuj and Flt Lt Purvesh Duragkar, who sustained fatal injuries in the Su-30 crash. All personnel of the IAF express sincere condolences, and stand firmly with the bereaved family in this time of grief.@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD… pic.twitter.com/zUtfUJ2ewr
— Indian Air Force (@IAF_MCC) March 6, 2026
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'Su-30 क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ। उनके साहस और देश सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस कठिन समय में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।'
Deeply saddened by the loss of Sqn Ldr Anuj and Flt Lt Purvesh Duragkar in the tragic Su-30 crash. Their courage and service to the nation will always be remembered with pride and gratitude. My heartfelt condolences to the bereaved families. The nation stands firmly with them in… https://t.co/89wpdLneYD
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 6, 2026
